देश

PM मोदी ने तिरुवल्लुवर को दी श्रद्धांजलि, तिरुक्कुरल पढ़ने का किया आग्रह

तमिलनाडु की पावन धरती के महान दार्शनिक, कवि और विचारक संत तिरुवल्लुवर को आज पूरे देश में याद किया जा रहा है. ‘तिरुवल्लुवर दिवस’ के विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने न केवल उनके महान कार्यों और आदर्शों को नमन किया, बल्कि देशवासियों, विशेषकर युवाओं से उनकी कालजयी रचना ‘तिरुक्कुरल’ को पढ़ने और उससे जीवन के मूल्य सीखने का आग्रह भी किया.

समाज में सद्भाव और दया की सोच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज, तिरुवल्लुवर दिवस पर बहुमुखी तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि दे रहा हूं, जिनके काम और आदर्श अनगिनत लोगों को प्रेरित करते हैं. उनका मानना ​​था कि समाज में सद्भाव और दया होनी चाहिए. वे तमिल संस्कृति के श्रेष्ठ मूल्यों के प्रतीक हैं. मैं आप सभी से तिरुक्कुरल पढ़ने का आग्रह करता हूं, जो महान तिरुवल्लुवर की असाधारण बौद्धिक क्षमता की झलक देता है.”

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवल्लुवर को लेकर अपने भाषण से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया. वे कहते हैं, “संत तिरुवल्लुवर ने लिखा था ‘विपरीत परिस्थितियों में भी हमें कमजोर नहीं पड़ना चाहिए. हमें कठिनाई से नहीं भागना चाहिए और अपने मन को मजबूत करके लक्ष्य को सिद्ध करना चाहिए.’ तमिलनाडु महान संत तिरुवल्लुवर की धरती है. तिरुवल्लुवर ने अपनी रचनाओं से युवाओं को नई दिशा दी. उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था.”

शौर्य, सम्मान, मर्यादापूर्ण व्यवहार की परंपरा और विश्वसनीयता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “महान संत तिरुवल्लुवर ने सैंकड़ों वर्ष पहले कहा था कि शौर्य, सम्मान, मर्यादापूर्ण व्यवहार की परंपरा और विश्वसनीयता, ये चार गुण किसी भी देश की सेना का प्रतिबिंब होते हैं.”

‘तिरुवल्लुवर दिवस’ पर भाजपा नेता के अन्नामलाई ने अपने पोस्ट में लिखा, “तिरुवल्लुवर के दिन, जिन्होंने तिरुक्कुरल दिया, जो जीवन के सिद्धांत, जैसे गुण, भौतिकवाद और आनंद सिखाता है, मैं तमिलनाडु के सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. तिरुक्कुरल, जो हमें सदियों से रास्ता दिखाता आया है, सभी के जीवन में रोशनी की किरण बने. तमिल की शान और तिरुक्कुरल की शोहरत पूरी दुनिया में फैले.”

ये भी पढ़ें: चूक न जाना! वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, चुनाव आयोग ने बढ़ाई डेडलाइन

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

14 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

27 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

40 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

52 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago