Bharat Express DD Free Dish

Cultural Heritage

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक उल्लेखनीय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है.

पाकिस्तान सरकार ने प्राचीन भारत के महान भाषाविद् और व्याकरणशास्त्री महर्षि पाणिनि पर 75 रुपये का एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया है. वर्तमान पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जन्मे पाणिनि की अमर कृति 'अष्टाध्यायी' के सिद्धांत आज भी कंप्यूटर विज्ञान और AI में प्रासंगिक हैं.

PM Modi Visit: पीएम मोदी 10 और 11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे आर्ट ऑफ लिविंग समारोह, हैदराबाद की विकास परियोजनाओं, वारंगल के पीएम मित्रा पार्क और गुजरात के सोमनाथ महोत्सव में शामिल होंगे.

आगरा किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने शिरकत की. कार्यक्रम में शिवाजी के शौर्य, स्वाभिमान और ऐतिहासिक विरासत को याद किया गया.

Republic Day: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में भव्य झांकियां (Tableaux on Republic Day) निकाली गईं। इन झांकियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत (cultural heritage), राज्यों की लोककला, ऐतिहासिक गौरव और विकास की यात्रा को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। राजपथ पर निकली झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और देश की एकता, विविधता और आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूती से दर्शाया। तो वहीं देश के इतिहास के बारे में जानने का मौका मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्लुवर दिवस पर महान तमिल कवि और विचारक को श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने तिरुक्कुरल को असाधारण बौद्धिक क्षमता का प्रमाण बताते हुए युवाओं से इसे पढ़ने की अपील की. उन्होंने संत तिरुवल्लुवर के संदेशों को भी साझा किया.

Amit Shah Tamil Nadu Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के जंबुकेश्वरर और अरंगनाथ स्वामी मंदिर में पूजा की. उन्‍होंने इन प्राचीन धरोहरों की सराहना की. भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बताया.

मथुरा में विश्व हिंदू परिषद की ओर से शौर्य यात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा मसानी वेद मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुज़री, जहां लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई। कथा वाचक देवकी नंदन महाराज ने शौर्य यात्रा के दौरान कहा कि मथुरा में भव्य मंदिर बनेगा जैसे अयोध्या में हुआ। उन्होंने बाबर की विचारधारा के खिलाफ कड़े शब्द कहे और सनातनियों के अधिकारों की बात की। शौर्य और इतिहास के प्रति यह यात्रा एक महत्वपूर्ण प्रतीक रही।

भारत सरकार ने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और साहित्यकार सत्यजीत रे की पैतृक संपत्ति को संरक्षित करने की दिशा में पहल की है. यह ऐतिहासिक इमारत बांग्लादेश के मयमनसिंह में स्थित है, जो उनके दादा उपेंद्र किशोर रे चौधरी की थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में WAVES शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, जहां उन्होंने भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था और सिनेमाई परंपरा की सराहना की.