PM Modi Philippines Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे हैं, जहां उनका बेहद गर्मजोशी और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया. इस दौरे का सबसे खास आकर्षण तब देखने को मिला जब फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर और फर्स्ट लेडी लुईस अरनेटा-मार्कोस द्वारा आयोजित रात्रिभोज में पीएम मोदी बिल्कुल देसी और स्थानीय रंग में रंगे नजर आए. पीएम मोदी इस खास मौके पर फिलीपींस की पारंपरिक पुरुष औपचारिक पोशाक ‘बारोंग तागालोग’ पहनकर पहुंचे. इतना ही नहीं, रात्रिभोज स्थल तक जाने के लिए उन्होंने विशिष्ट अतिथियों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए बैटरी चालित ऑटो रिक्शा की सवारी भी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं.
रात्रिभोज से पहले मनीला पहुंचने पर प्रवासी भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय मूल के लोग विदेश में रहकर भी अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े हुए हैं. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत और फिलीपींस के सदियों पुराने ऐतिहासिक रिश्तों की झलक देखने को मिली, जहां 9वीं-10वीं सदी के ‘लगुना कॉपरप्लेट शिलालेख’ और ‘अगुसान की गोल्डन तारा’ की प्रतिकृतियां प्रदर्शित की गईं. कार्यक्रम में दोनों देशों के बच्चों ने मिलकर पूर्ण कुंभ श्लोक का पाठ किया, जिसके बाद बॉलीवुड गीतों और जोश से भरे भांगड़ा ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया.
फिलीपींस वर्ष 2026 के लिए आसियान (ASEAN) का अध्यक्ष है और इसी नाते वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन तथा 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘इंडो-पैसिफिक विजन’ को नई मजबूती देगी.
गौरतलब है कि भारत और आसियान वर्ष 2026 को ‘समुद्री सहयोग वर्ष’ के रूप में मना रहे हैं. इस सम्मेलन में ‘आसियान-भारत कार्य योजना 2026-2030’ की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर अहम चर्चा की जाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘विकास की रफ्तार के साथ जुड़ना चाहता हूं…’; अमित शाह ने पुणे में बताए वे कारण, क्यों एनडीए में आए थे अजित दादा
-भारत एक्सप्रेस
Ramanathaswamy Temple Rameswaram: जानिए तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित श्री रामनाथस्वामी मंदिर का इतिहास, 22 पवित्र…
Shirdi Sai Baba Temple: जानिए शिरडी के साई बाबा मंदिर का इतिहास, 'सबका मालिक एक'…
Bankey Bihari and Prem Mandir Vrindavan: जानिए वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर…
Taratarini and Lingaraj Temple: जानिए ओडिशा के तारातारिणी मंदिर और भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर का…
Jensen Huang Nvidia CEO Resignation: एनवीडिया के को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग ने निजी संबंधों और संदिग्ध…
Chamundeshwari Temple Mysuru History: जानिए मैसूर की चामुंडी हिल्स पर स्थित चामुंडेशेश्वरी मंदिर का इतिहास,…