देश

‘वीर बाल दिवस’ के कार्यक्रम में भाग लेंगें पीएम मोदी, देश को देंगे संबोधन

पीएम मोदी 26 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजकर 15 मिनट पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर, मैं भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होऊंगा. कार्यक्रम के दौरान, मैं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं से भी बातचीत करूंगा.

वीरता का सम्मान और स्मरण

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में, केंद्र सरकार देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. इसका उद्देश्य गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्र साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान के बारे में लोगों को बताना और शिक्षित करना तथा भारतीय इतिहास के युवा नायकों के अदम्य साहस, बलिदान और वीरता को सम्मानित और स्मरण करना है.

इन गतिविधियों में नायकों के बारे में कथा सुनाना, कविता पाठ, पोस्टर निर्माण और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं शामिल होंगी. ये कार्यक्रम विद्यालयों, बाल देखभाल संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तथा माई गव और माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किए जाएंगे.

पीएम मोदी ने किया था ऐलान

पीएमओ ने बताया कि 9 जनवरी 2022 को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर, प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर का दिन ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी ताकि साहिबजादों की शहादत को सदा स्मरण रखा जा सके जिनका अद्वितीय बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता भी उपस्थित रहेंगे.

वहीं, वीर बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) प्रदान किए जाएंगे. ये पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल में प्रमुख पुल के पुनर्निर्माण के लिए ₹432 करोड़ की मंजूरी दी

बच्चों और युवाओं को संबोधन

केंद्र सरकार के अनुसार ये पुरस्कार वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा खेल क्षेत्रों में असाधारण उत्कृष्टता के लिए प्रदान किए जाते हैं. वीर बाल दिवस के इस राष्ट्रीय आयोजन के अवसर पर पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे. प्रधानमंत्री इस मौके पर बच्चों और युवाओं को संबोधित करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में युवा नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करेंगे. इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत के युवा वीरों के साहस, बलिदान और अनुकरणीय मूल्यों को स्मरण किया जाएगा.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

3 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

3 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

13 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

16 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

19 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

22 minutes ago