देश

“मनोज कुमार भारतीय सिनेमा के सच्चे प्रतीक”, दिवंगत अभिनेता की पत्नी को पीएम मोदी ने लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी को पत्र लिखा. उन्होंने एक्टर को “भारतीय सिनेमा का सच्चा प्रतीक” बताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

पीएम मोदी ने लिखा पत्र

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, “सत्यमेव जयते, शशि गोस्वामी जी, मनोज कुमार जी के निधन से अत्यंत दुःख हुआ. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं. दिग्गज अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार जी ने अपनी फिल्मों के माध्यम से भारत के गौरव को प्रभावशाली ढंग से दिखाया. उनकी कई फिल्मों ने देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने में अहम योगदान दिया. भारत के महत्वाकांक्षी युवा के रूप में उनके विभिन्न किरदारों ने जहां एक ओर देश की स्वतंत्रता के संघर्ष को जीवंत किया, तो वहीं राष्ट्र के आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया.”

उन्होंने आगे लिखा, “समाज के प्रति अपने दायित्व को कलात्मक ढंग से अभिव्यक्त करते हुए उन्होंने सिनेमा को निरंतर समृद्ध किया. भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर आधारित उनकी फिल्मों के अनेक गीत देश के प्रति स्नेह और समर्पण की भावना को व्यक्त करते हैं, जिन्हें लोग सदैव गुनगुनाएंगे.

यह भी पढ़ें- क्या है PM MUDRA Yojna? जिसके तहत मोदी सरकार ने 52 करोड़ युवाओं और महिलाओं को दिया लोन, नहीं देनी पड़ती है कोई गारंटी

पीएम मोदी ने कहा, “मनोज कुमार जी के साथ हुई मुलाकातें और विचारपूर्ण चर्चाएं मुझे सदैव याद रहेंगी. उनका काम हमारी पीढ़ियों को देश और समाज के लिए काम करने को प्रेरित करता रहेगा. उनका जाना फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को दुःख सहन करने की शक्ति दें.”

4 अप्रैल को हुआ था निधन

अभिनेता, निर्माता, निर्देशक मनोज कुमार का निधन 4 अप्रैल को हुआ. वह 87 वर्ष थे. उन्होंने जहां अपने यादगार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता वहीं देशभक्ति से भरी फिल्मों का निर्माण कर लोगों को प्रेरित भी किया. अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया जिन्हें आज ‘कल्ट क्लासिक’ का दर्जा प्राप्त है. इनमें शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम, क्रांति का नाम लिया जा सकता है. उनकी फिल्मों के गीत संगीत ने भी संगीत प्रेमियों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी. उन्हें पुरस्कारों से नवाजा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

10 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

13 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

2 hours ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago