देश

अर्जेंटीना पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा समारोह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स स्थित अल्वियर पैलेस होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

भारतीय समुदाय ने ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ किया स्वागत

भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री का स्वागत ‘मोदी-मोदी’, ‘जय हिंद’, और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ किया. इस स्वागत समारोह में पारंपरिक भारतीय शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन किया गया, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया गया. भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने और बात करने का मौका मिला। इस दौरान कई लोगों ने उनसे ऑटोग्राफ लिया. पीएम मोदी की अर्जेंटीना की दो दिवसीय यात्रा 57 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जो इसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती है.

ये भी पढ़ें: 57 साल बाद बना नया इतिहास! अर्जेंटीना पहुंचे पीएम मोदी, बोले- राष्ट्रपति जेवियर माइली से मिलने के लिए उत्सुक हूं

अर्जेंटीना के साथ संबंधों को बढ़ाने पर किया जाएगा ध्यान केंद्रित

अर्जेंटीना पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “द्विपक्षीय यात्रा के लिए ब्यूनस आयर्स पहुंचा हूं, जिसमें अर्जेंटीना के साथ संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. मैं राष्ट्रपति जेवियर माइली से मिलने और उनके साथ विस्तृत बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं.”

राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर पहुंचे अर्जेंटीना

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर अर्जेंटीना पहुंचे हैं. दोनों नेताओं के बीच आखिरी मुलाकात नवंबर 2024 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी.

2018 में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 2018 में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना जा चुके हैं. पांच देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले अपने प्रस्थान वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना को लैटिन अमेरिका में एक प्रमुख आर्थिक साझेदार और जी-20 में एक करीबी सहयोगी बताया था. दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में मजबूत और एकजुट रिश्ते हैं, जो दशकों से और गहरे हो रहे हैं.

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी घाना और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की सफल यात्रा कर चुके हैं और अर्जेंटीना के बाद, वह ब्राजील जाएंगे, जहां वे ब्रासीलिया की द्विपक्षीय यात्रा करने से पहले रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इसके बाद वह नामीबिया जाएंगे – जो उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

14 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

21 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

23 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

26 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

30 minutes ago

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

54 minutes ago