देश

भारत दौरे पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज: पीएम मोदी संग उड़ाई पतंग, साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को किया नमन

Friedrich Merz India Visit: जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार सुबह भारत पहुंचे. पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं ने साबरमती रिवरफ्रंट में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन करते हुए साथ मिलकर रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाईं. कार्यक्रम में 50 देशों के 135 पतंगबाजों ने हिस्सा लिया. रात में एलईडी लाइट्स से सजी पतंगें आसमान में छाई रहीं. इसके बाद दोनों ने साबरमती आश्रम में गांधी जी को श्रद्धांजलि दी. वहीं मर्ज ने गेस्ट बुक में लिखा कि गांधी जी की अहिंसा आज भी दुनिया को प्रेरित करती है। यह दौरा भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत करने वाला है.

साबरमती रिवरफ्रंट में पतंग महोत्सव का उद्घाटन

पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने साबरमती रिवरफ्रंट में पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया. दोनों ने मिलकर पतंग उड़ाई. बता दें कि यह नजारा बेहद ही खूबसूरत रहा जिसमें 50 देशों के 135 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजों ने हिस्सा लिया. साबरमती रिवरफ्रंट का आसमान रात में भी लाइट वाली पतंगों से सजा रहा. 7 दिनों तक चलने वाला यह आयोजन गुजरात की संस्कृति को दुनिया के सामने लाएगा. वहीं, दोनों नेताओं की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया.

 

साबरमती आश्रम में गांधी जी को किया नमन

दोनों नेता साबरमती आश्रम पहुंचकर सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए गए. जहां जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने गेस्ट बुक में लिखा कि महात्मा गांधी की अहिंसा की अवधारणा आज भी लोगों को प्रेरित करती है. स्वतंत्रता की शक्ति में उनका विश्वास और हर व्यक्ति की गरिमा में उनकी आस्था आज भी जीवित है. यह मानसिकता न्याय और संवाद को बढ़ावा देती है.दुनिया में आशा जगाती है. गांधीजी के आदर्शों की आज पहले से ज्यादा जरूरत है

जर्मन चांसलर का दो दिवसीय भारत दौरा(Friedrich Merz India Visit)

बता दें कि फ्रेडरिक मर्ज दो दिन के भारत दौरे पर हैं. वे गांधीनगर में पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे जहां व्यापार, तकनीक और ऊर्जा पर बातचीत होगी. इसके साथ ही रक्षा और ग्रीन हाइड्रोजन डील पर भी मंथन होगा. यह दौरा उस व्यक्त हो रहा है जब दुनिया में तनाव का माहौल है. लेकिन भारत और जर्मनी के बीच रिश्ते मजबूत हो रहे हैं. यह मुलाकात दोनों देशों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी.

तीन दिन गुजरात में रहेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पहले दिन वे सोमनाथ पहुंचे. यहां सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए. साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर कार्यक्रम हुआ. दूसरे दिन पीएम ने 1 किमी लंबी शौर्य यात्रा की. अहमदाबाद पहुंचकर मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन किया. तीसरे दिन पतंग महोत्सव में भाग लिया। यह दौरा गुजरात की संस्कृति और विकास को दिखाता है.

ये भी पढ़ें: सबरीमाला खाजाना चोरी की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए- अमित शाह

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

35 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

36 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago