फोटो क्रेडिट- @pradip103
बीजेपी मीडिया के सह‑संयोजक प्रदीप भंडारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का मार्गदर्शन पाकर वे खुद को बेहद सौभाग्यशाली और प्रसन्न महसूस कर रहे हैं.
प्रदीप भंडारी ने बताया कि अमित शाह हर कार्यकर्ता को लगातार समर्थन और उत्साह देते हैं. यही वजह है कि पार्टी के लोग और अधिक समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित होते हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को पूरा करने के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे. इस दिशा में पार्टी की टीम लगातार प्रयासरत है.
कुछ दिन पहले ही बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई टीम बनाई थी, जिसमें प्रदीप भंडारी को मीडिया सह‑संयोजक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस पद पर रहते हुए वे संगठन की मीडिया रणनीति को और मजबूत बनाने का संकल्प ले रहे हैं.
प्रदीप भंडारी भारतीय राजनीति और मीडिया जगत में एक जाना‑पहचाना नाम हैं. वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह‑संयोजक हैं. इससे पहले वे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं. राजनीति में आने से पहले भंडारी ने पत्रकारिता और चुनावी विश्लेषण के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने जन की बात नामक प्लेटफॉर्म की स्थापना की, जो ग्राउंड सर्वे और जनमत संग्रह के लिए लोकप्रिय हुआ.
भंडारी ने इंडिया न्यूज में न्यूज डायरेक्टर के रूप में काम किया और रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क व जी न्यूज में कंसल्टिंग एडिटर रहे. उनकी शैली सीधे जनता से जुड़ने वाली रही है जिससे वे टीवी डिबेट और चुनावी कवरेज में अलग पहचान बना पाए.
ये भी पढ़ें-पूरा ‘वंदे मातरम’ गाने में कांग्रेस को कैसी शर्म? BJP बोली-‘वोट बैंक के लिए बनी नई मुस्लिम लीग’
वे लेखक भी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दो किताबें Modi Vijaygatha 2019 और Modi 3.0: Bigger, Higher, Stronger लिख चुके हैं. उनका मानना है कि पीएम मोदी का ‘विकसित भारत 2047’ विजन ही आने वाले समय में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…
Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…