देश

Prahlad Joshi Takes Charge: शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही बोले- PM मोदी ने मुझ पर पूरा भरोसा जताया

Prahlad Joshi Takes Charge: केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया. यह जिम्मेदारी उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है. प्रधान ने कथित पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर देशभर में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच अपने पद से इस्तीफा दिया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया.

‘प्रधानमंत्री ने मुझ पर पूरा भरोसा जताया’

पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने कहा कि वह इस विश्वास के लिए प्रधानमंत्री के आभारी हैं और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे. जोशी ने बताया कि वह शनिवार रात कर्नाटक से दिल्ली पहुंचे और रविवार सुबह सबसे पहले मंत्रालय पहुंचकर कार्यभार संभाला.

लगातार बैठकों के जरिए समझ रहे मंत्रालय का काम

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय उनके लिए नया विषय है, इसलिए वह पहले इसकी कार्यप्रणाली और विभिन्न विभागों को विस्तार से समझना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कीं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को समझने के बाद ही वह भविष्य की योजनाओं और प्राथमिकताओं पर विस्तार से बात करेंगे.

यह भी पढ़ें: पहले से तैयार थी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की स्क्रिप्ट, बीजेपी के मंत्री ने बताया पूरा प्लान

सोशल मीडिया पर जताया आभार

कार्यभार संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की. उन्होंने लिखा कि शिक्षा मंत्री के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को विनम्रता और कर्तव्य की गहरी भावना के साथ निभाएंगे.

पेपर लीक विवाद के बीच बढ़ी चुनौतियां

प्रह्लाद जोशी ऐसे समय में शिक्षा मंत्रालय की कमान संभाल रहे हैं, जब प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर देशभर में छात्रों का आक्रोश देखने को मिल रहा है. विभिन्न छात्र संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा जवाबदेही की मांग लगातार उठाई जा रही है. ऐसे में नए प्रभारी मंत्री के सामने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बहाल करने, परीक्षाओं की विश्वसनीयता मजबूत करने और छात्रों का विश्वास दोबारा कायम करने की बड़ी चुनौती होगी. फिलहाल प्रह्लाद जोशी शिक्षा मंत्रालय के साथ-साथ अपने मौजूदा खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago