देश

CJI और मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट परिसर में 680 करोड़ से बने अधिवक्ता चैंबर्स व पार्किंग भवन के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

प्रयागराज पहुंचे CJI ने इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग और अधिवक्ता चेम्बर्स का उद्घाटन किया. बी आर गवई CJI का पद संभालने के बाद पहली बार इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे हैं. मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि योगी जी इस देश के सबसे पावरफुल सीएम हैं.

इस कार्यक्रम में सीएम योगी और केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे. योगी ने कहा- महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अभिभूत होकर गए. इसमें बड़ी भूमिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की भी है. अगर कोर्ट कुंभ के पहले अगर किसी काम में स्टे कर देता तो यह सफलतापूर्वक संपन्न न हो पाता.

योगी ने कहा- याद कीजिए इसी इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2017 में PM मोदी का आगमन हुआ था. उन्होंने कहा था- सुशासन की पहली शर्त है रूल ऑफ लॉ यानी कानून का शासन. इसमें बार और बेंच के साथ-साथ वादकारी का भी महत्व है. प्रयागराज धर्म, ज्ञान और न्याय की भूमि के रूप में देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करता है. महाकुंभ में कौन सा व्यक्ति होगा, जिसने त्रिवेणी में डुबकी लगाकर अपनी विरासत के साथ जोड़ने में गौरव की अनुभूति न की हो.

6 साल पहले गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मल्टीलेवल पार्किंग बनाई था. मगर यह नहीं चली नहीं. मैंने कहा- चलेगी भी नहीं। सबसे पहले ऊपर के दो फ्लोर कॉमर्शियल कर दीजिए. इसके बाद मैं आपसे बात करूंगा. अब वहां कॉम्पलेक्स फुल है. यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग के साथ-साथ अधिवक्ताओं को चेंबर दिए गए हैं. अधिवक्ताओं के ये एसी चेंबर आप लोगों को भी ठंडा करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा- इलाहाबाद बार एसोसिएशन बहुत अच्छा है. ये सुप्रीम कोर्ट समझ नहीं पाता है कि यहां काम कैसे होता है. उन्होंने कहा-इस बिल्डिंग का पूरा सदुपयोग कीजिएगा.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने कहा-इलाहाबाद हाईकोर्ट का बहुत ही गौरवमयी इतिहास रहा है. हाईकोर्ट में हो रहे समारोह में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस पंकज मित्तल, जस्टिस मनोज मिश्र एवं जस्टिस राजेश बिंदल शामिल हुए.

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- सबसे जल्दी काम करना सीखना हो तो योगी आदित्यनाथ से सीख सकते हैं. उन्होंने कहा-महाकुंभ में शानदार कोआर्डिनेशन के लिए योगी जी की प्रशंसा करता हूं.  उन्होंने कहा- ये इज ऑफ लिविंग की व्यवस्था हैं। पार्किंग को लेकर होने वाले विवाद अब कम हो जाएगा. मल्टी पार्किंग 5 मंजिला होगी.  इसमें लगभग 2300 फोर व्हीलर और 1500 टू व्हीलर खड़े हो सकेंगे. दिव्यांगों के लिए बेसमेंट में कार पार्किंग बनाई गई है. वहीं, ग्राउंड फ्लोर पर दिव्यांगों के लिए टू-व्हीलर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई.

अधिवक्ताओं के लिए 2300 एसी चैंबर बनाए गए हैं. कैंटीन, लाइब्रेरी की भी सुविधा है. इसके अलावा कॉमन हॉल, रैंप एरिया, सेवा खंड, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसमें 26 स्वचलित सीढ़ियां लगाई गई हैं. 24 लिफ्ट भी हैं. वहीं ग्राउंड फ्लोर पर बैंक और एटीएम की भी व्यवस्था रहेगी.

आधुनिक भारत के धर्म, ज्ञान व न्याय की भूमि के रूप में देश-दुनिया का ध्यान आकर्षित करता है प्रयागराज

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन गौरवमयी है. आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती है. यह वर्ष भारत के संविधान को लागू होने का अमृत महोत्सव वर्ष भी है. सीएम ने कहा कि प्रयागराज यूपी में भारत के विरासत की भूमि है. यह भूमि प्राचीन काल से ही मां गंगा, यमुना व सरस्वती की त्रिवेणी के साथ ही आधुनिक भारत के धर्म, ज्ञान व न्याय की भूमि के रूप में देश-दुनिया का ध्यान आकर्षित करती है. प्रयागराज की भूमि महाकुम्भ की भी भूमि है. यहां के संगम में डुबकी लगाकर हर भारतीय ने अपने विरासत से खुद को जोड़कर गौरव की अनुभूति की.

मल्टीलेवल पार्किंग तभी सफल होगी, जब उसके कुछ स्पेस का कॉमर्शियल उपयोग हो

सीएम योगी ने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग बनती है, लेकिन कोई जाता नहीं है. बार-बार अर्बन बॉडीज से कहता हूं कि यह तभी सफल होगी, जब उसके कुछ स्पेस का कॉमर्शियल उपयोग होगा. सीएम ने बताया कि विकास प्राधिकरण ने छह वर्ष पहले गोरखपुर में मल्टीलेवल पार्किंग बनाई, वो चली नहीं. मैंने कहाकि इसके अंतिम दो फ्लोर में कॉमर्शियल स्पेस देकर इसे संचालित कीजिए. जैसे ही यह हुआ, आज पूरा कॉम्प्लेक्स फुल हो जाता है. जो लोग सड़कों पर वाहन खड़ा करते थे, वे कॉम्प्लेक्स में वाहन खड़ा करते हैं और वहां जाकर सुविधाओं का आनंद लेते हैं.

कार्यदायी संस्थाओं से कहा- ऐसा बनाओ, जो मॉडल हो

सीएम योगी ने बेहतरीन व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यहां मल्टीलेवल पार्किंग के साथ अधिवक्ता चैंबर्स, कैफेटेरिया, आधुनिक किचन, कॉन्फ्रेंस की भी सुविधा मिली है. इंफास्ट्रक्चर के लिए यह नया मॉडल हो सकता है. सीएम योगी ने कहा कि जब हम लोग आए थे तो यूपी के 10 जनपदों में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट नहीं थे. नक्शा कभी मुख्य न्यायाधीश तो कभी हम लोगों को पसंद नहीं आता था. फिर हमने कार्यदायी संस्थाओं से कहा ऐसा बनाओ, जो मॉडल हो. इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाने के साथ उसमें पार्किंग व अधिवक्ता चैंबर्स बनाइए. जो प्रपोजल हमने दिया था, उसमें से सात जनपदों को यहां से अप्रूवल मिल चुका है, उसके लिए 1700 करोड़ जारी कर चुके हैं. तीन अन्य जनपदों के मामलों का भी न्यायालय से निस्तारण हो चुका है. उन्हें भी हम उन जनपदों में दे रहे हैं.

न्यायिक कार्य से जुड़ी सभी सुविधाएं वादकारियों को एक छत के नीचे मिलेंगी

सीएम योगी ने कहा कि इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स जब बनेगा तो वादकारी को न्यायिक कार्य से जुड़ी सभी सुविधाएं एक छत के नीचे ही मिलेंगी. अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स व कार पॉर्किंग भी होगी. न्यायिक अधिकारियों के लिए आवास की सुविधा भी होगी. अच्छे कॉम्प्लेक्स के निर्माण में जो प्रयास प्रारंभ हुआ है, वह मॉडल बनेगा. केंद्र व राज्य सरकार मिलकर जनपदीय न्यायालयों में अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है.

अधिवक्ता निधि को बढ़ाकर किया गया पांच लाख

सीएम ने बताया कि अधिवक्ता निधि की राशि को डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख, आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 70 वर्ष कर दिया है. कॉर्पस फंड 500 करोड़ अलग से दिया है. किसी अधिवक्ता के साथ घटना-दुर्घटना होने पर न्यासी समिति उस परिवार के लिए इस पैसे का सदुपयोग करेगी. नए अधिवक्ताओं को पहले तीन वर्ष तक जनरल, मैग्जीन व पुस्तकों के लिए सहायता उपलब्ध करा रही है.

सफल महाकुम्भ में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की भी बड़ी भूमिका

सीएम योगी ने बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर आश्वस्त करता है कि न्याय की गति इतनी ही तेजी से बढ़कर प्रगति को नया आयाम देगी. उन्होंने कहा कि प्रयागराज में महाकुम्भ सफलतापूर्वक हुआ. देश-विदेश के 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अभिभूत होकर गए. इसमें बड़ी भूमिका इलाहाबाद उच्च न्यायालय की भी थी. पूरा कार्यक्रम कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे प्रयागराज को नई पहचान मिली. सभी लोग मिलकर एक साथ बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान की भावनाओं के अनुरूप जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पाएंगे तो परिणाम लाए जा सकते हैं.

मल्टीलेवल पार्किंग व अधिवक्ता चैंबर्स के एक्सटेंशन के लिए भी जल्द मुहैया होगी धनराशि

सीएम ने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग व अधिवक्ता चैंबर्स बहुत शानदार बने हैं. सीएम ने आश्वस्त किया इसके एक्सटेंशन के लिए जो भी धनराशि लगेगी, बहुत जल्द वह उपलब्ध होगी, जिससे न्याय-ज्ञान की भूमि व धर्म की धरा में और भी बेहतर कर पाएंगे, जिससे यूपी के वादकारियों को समयबद्ध तरीके से न्याय प्राप्त हो सके. इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस पंकज मित्तल, जस्टिस मनोज मिश्र, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण भंसाली, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, यूपी के एडवोकेट जनरल अजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 minute ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

14 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

27 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

33 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

45 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

53 minutes ago