दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट
रोहिणी कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर के साथ बदसलूकी व यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाने की धमकी देने के मामले में हरियाणा के संबंधित पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई है.
कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जांच सिर्फ दिखाने के लिए की गई है. रोहिणी कमर्शियल कोर्ट के जिला न्यायाधीश विनोद यादव ने इसको लेकर जांच में बाधा डालने वाले प्रतिवादी पति-पत्नी दीपक सिंगला व आशु सिंगला के साथ फतेहाबाद जिला के खाखल के थानेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ हाई कोर्ट से आपराधिक अवमानना शुरू करने का आग्रह किया जाए. कोर्ट ने 31 मई तक जवाब मांगा है. 31 मई को कोर्ट अगली सुनवाई करेगा.
बता दें कि 10 मई को एक टोबैको कंपनी का निरीक्षण करने गए कोर्ट कमिश्नर के साथ पुलिस की मौजूदगी में बदसलूकी व यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने की धमकी देने के मामले में अदालत ने रिपोर्ट मांगी थी.
न्यायाधीश ने रिपोर्ट देखने के बाद संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाया और कहा है कि रिपोर्ट के अवलोकन से पता चलता है कि जांच में विवेक का प्रयोग न करने, अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने व अदालत के निर्देशों की पूरी तरह से अवहेलना करने की बात सामने आती है.
यह स्पष्ट है कि शिकायत के बावजूद उनकी तरफ से कोर्ट कमिश्नर से कोई पूछताछ नहीं कि गई. ऐसा कोई आधार नहीं है, जिससे यह पता चले कि कोर्ट कमिश्नर के साथ मौके पर कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…