देश

प्रयागराज की किशोरी को केरल ले जाकर धर्मांतरण का दबाव: ATS जांच में अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से जुड़े तारों की आशंका

प्रयागराज: केरल लेजाकर पीड़िता पर धर्मांतरण का दवाब बनाने की घटना के बाद से ही एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ए टी स की टीम ने फूलपुर में डेरा डालकर घटना के हर पहलु पैर अपनी गहन जांच शुरू कर दी है मुख्या अभियुक्त कैफ से अधिकारियो ने नेटवर्क के बारे में अहम् जानकारी जुटाए और यह भी जानने की कोशिश की इस घटना के तार अंतरराष्ट्रीय रेडिकल इस्लामिक नेटवक से जुड़े तो नहीं है जो की गरीब असहाय लड़कियों को निशाना बनाते है.

एटीएस अधिकारियों ने दरकशा से किए कई अहम सवाल

वहीं पूछताछ के दौरान एटीएस अधिकारियों ने दरकशा से कई अहम सवाल किए, जिनमें यह जानने की कोशिश की गई कि केरल में वह किसके संपर्क में रही. साथ ही यह भी पूछा कि वहां किन-किन संदिग्ध व्यक्तियों से उसकी मुलाकात हुई. एटीएस ने आरोपियों के मोबाइल, सोशल मीडिया, यात्रा रूट, वित्तीय लेनदेन आदि की गहन जांच शुरू कर दी है. यदि अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से संबंध की बात सामने आती है तो इस मामले में एनएसए आदि की भी कार्रवाई की जा सकती है.

कोर्ट के सामने पीड़ित किशोरी का बयान हुआ दर्ज

मंगलवार को कोर्ट के सामने पीड़ित किशोरी का बयान दर्ज हुआ. किशोरी के धर्मांतरण व जिहादी प्रशिक्षण का दबाव बनाने में गिरफ्तार दोनों आरोपी दरकशा और कैफ को मंगलवार को जेल भेज दिए गए. फूलपुर पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां रिमांड मंजूर कर कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. फूलपुर पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में नैनी जेल में दाखिल करा दिया गया है.

किशोरी को पैसों का लालच देकर बहलाया-फुसलाया गया

जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी को पैसों का लालच देकर बहलाया-फुसलाया गया और फिर उसे केरल ले जाकर धर्मांतरण कराया गया. किशोरी ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में बताया है कि दरकशा उसे अक्सर कहती थी कि वह अगर इस्लाम अपना ले तो खूब पैसे मिलेंगे. यही नहीं वह बार-बार इस्लाम को अन्य धर्मों से अच्छा बताती थी.

ज्ञात हो की आठ मई की रात पीड़िता कोटेदार के घर आयोजित शादी समारोह में जा रही थी. इस दौरान उसे रास्ते में मिली दरकशा नौकरी और निशुल्क रहने खाने का झांसा देकर अपने साथ ले गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, किशोरी ने यह भी बताया है कि जहां उसे ले जाया गया, वहां बहुत सारे मुस्लिम लड़के थे.

किशोरी के परिजनों ने लगाया आरोप

किशोरी के परिजनों का आरोप है कि दरकशा बेहद सामान्य परिवार से थी, लेकिन उसके शौक महंगे थे. वह महंगे रेस्टोरेंट में जाती थी. एक बार किशोरी को भी अपने साथ ले गई थी. इसका पता चलने पर परिजनों ने किशोरी के उससे मिलने जुलने पर रोक लगा दी थी.

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

13 seconds ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

13 minutes ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

48 minutes ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

1 hour ago