देश

Uttarakhand: टिहरी में कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड के टिहरी (Tehri) में तछला रोड पर कांवड़ियों से भरा एक ट्रक पलट गया, जिसमें तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, टिहरी के जाजल के पास तछला रोड पर कांवड़ियों को लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस ने तत्कालन मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. कुछ घायलों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है.

सीएम धामी ने जताया दुख

सीएम धामी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया है.”

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हादसे पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के पास हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना से मन अत्यंत दुःखी है. मां गंगा दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को संबल प्रदान करें. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं.”

बताया जा रहा है कि ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल फकोट के बीच ड्राइवर ने अचानक से संतुलन खो दिया. जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर पलट गया. गनीमत की बात यह रही कि ट्रक ऊपर ही अटक गया. हादसे में 3 यात्रियों के मौत की खबर है, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago