President Droupadi Murmu Birthday
President Droupadi Murmu Birthday: देश की राष्ट्रपतिद्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर नेताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा की सराहना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. साहस, सादगी, विनम्रता और सार्वजनिक सेवा के प्रति अटूट समर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन देश भर के लोगों को प्रेरित करता रहेगा.”
पीएम मोगदी ने आगे कहा, “अपने अनेक वर्षों के सार्वजनिक जीवन में उन्होंने राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा की है, विशेष रूप से वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों के कल्याण के प्रति उनकी विशेष रुचि रही है. भारत के विकास के प्रति उनका अटूट समर्पण अत्यंत प्रेरणादायक है. ईश्वर उन्हें राष्ट्र की सेवा में दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें. मुझे आज ओडिशा में आयोजित कार्यक्रम में उनसे मिलने की आशा है.
Warm birthday greetings to the President of India, Smt. Droupadi Murmu Ji. Her journey, marked by courage, simplicity, humility and unwavering commitment to public service, continues to inspire people across the country.
Through her many years in public life, she has served the…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने अपना जीवन समाज और लोगों के उत्थान के लिए समर्पित किया है. उनके अनुसार राष्ट्रपति समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज हैं.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया. वहीं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का उनका सफर भारतीय लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…
West Asia Crisis Impact: संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…