देश

पाकिस्तानी गोलीबारी के पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित लोगों से मिलने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे. गांधी ने पीड़ित परिजनों को आश्वस्त किया कि इस मुश्किल समय में वो उनके साथ हैं. स्कूली बच्चों से भी राहुल मिले और हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं.

उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी त्रासदी है. इसमें कई लोग मारे गए. बड़े पैमाने पर संसाधनों को भी नुकसान पहुंचा है. हमने लोगों से मुलाकात की. उनका दुख-दर्द जाना. हमने लोगों की समस्या को समझने की कोशिश की.

राहुल ने पीड़ितों की समस्याएं उठाने का किया वादा

उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान लोगों ने मुझे अपनी कुछ समस्याएं बताईं और मुझसे आग्रह किया कि इसे मैं राष्ट्रीय स्तर पर उठाऊं. मैं निश्चित तौर पर इसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाऊंगा और मेरी कोशिश रहेगी कि इन लोगों की समस्या का समाधान किया जाए.

राहुल गांधी ने पुंछ में स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की. उनसे कहा,” आप लोग घबराइए मत. इस मुश्किल वक्त में मैं आपके साथ खड़ा हूं. मैं आप लोगों से बहुत प्यार करता हूं. आप लोगों को टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.”

कांग्रेस नेता ने स्कूली बच्चों से कहा कि आप लोग इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकलने के लिए मन लगाकर पढ़ें और खूब दोस्त बनाएं. मैं आप सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा.

पुंछ में, उन्होंने 12 वर्षीय जुड़वा भाई-बहनों, जोया और जैन के माता-पिता से मुलाकात की. दोनों बच्चों की पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में जान चली गई थी. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य “पाकिस्तानी आक्रमण के पीड़ितों के साथ खड़ा होना” और चल रही शत्रुता की मानवीय कीमत को उजागर करना था.

इसके अलावा, राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में क्षतिग्रस्त हुए धार्मिक स्थलों का भी दौरा किया और लोगों से बातचीत की.

पहलगाम हमले के बाद दूसरी जम्मू यात्रा

बता दें कि राहुल गांधी की पहलगाम हमले के बाद यह दूसरी जम्मू यात्रा थी. इससे पहले वह 25 अप्रैल को जम्मू यात्रा पर गए थे, जहां उन्होंने कई राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात की थी और उनसे मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई थी.

ये भी पढ़ें: भरण-पोषण उपकार नहीं, माता-पिता की साझा जिम्मेदारी: दिल्ली हाईकोर्ट

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

9 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

18 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

50 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

54 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

1 hour ago