Raisinghnagar murder case
Raisinghnagar murder case: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली. मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्साए ट्रैक्टर चालक ने पंचर बनाने वाले दुकानदार को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और मृतक के परिजन तथा ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार यह घटना रायसिंहनगर में शहीद भगत सिंह महाविद्यालय के पास बीती रात हुई. बताया जा रहा है कि छतरगढ़ की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉला का टायर रास्ते में पंचर हो गया था. ट्रैक्टर चालक ने गांव 22 पीएस निवासी पंचर दुकानदार बलजीत सिंह से टायर ठीक करवाया. पंचर लगाने के बाद भुगतान को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया.
जानकारी के अनुसार छतरगढ़ की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राला का टायर पंचर हो गया था. चालक ने गांव 22 पीएस निवासी दुकानदार बलजीत सिंह से टायर का पंचर लगवाया. पंचर लगाने के बाद रूपयों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए ट्रैक्टर चालक ने बलजीत सिंह को ट्रैक्टर से कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल बलजीत सिंह को आसपास मौजूद लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. वहीं मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण रायसिंहनगर पुलिस थाने पहुंच गए. परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए रोष व्यक्त किया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में दो लोगों को राउंड अप कर लिया है. मृतक बलजीत सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक के परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित पुलिस थाना के समक्ष एकत्रित हो आरोपियों पर ठोस कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में भीषण आग, स्कैनिंग रूम में लगी आग से दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर राख
भारत एक्सप्रेस
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…
अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…