देश

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 3 दिसंबर के बाद कौन होगा CM? सचिन पायलट ने दे दिया बड़ा संकेत

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज (25 नवंबर) मतदान हो रहा है. राज्य में 200 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के चलते मतदान नहीं हो रहा है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इसी बीच मतदान करने पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मीडिया से बात की. उन्होंने इस दौरान पार्टी की जीत का दावा करते हुए सीएम फेस पर भी बात की.

जनता चाहती है दोबारा सरकार बने- पायलट

सचिन पायलट ने कहा कि “मैं उम्मीद कर रहा हूं कि जनता अच्छा निर्णय लेगी. मुझे लगता है कि जनता चाहती है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार दोबारा बने और बीजेपी का जो पिछले 5 सालों में प्रदर्शन रहा है जनता ने ये देखा है. हमारी पार्टी का विजन वो लोग देख रहे हैं. बीजेपी यहां विपक्ष पार्टी की भूमिका निभाने में नाकाम रही है. मुझे पूरा विश्वास है कि हम भारी बहुमत के साथ यहां सरकार बनाएंगे.”

“शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि कौन सीएम बनेगा”

सचिन पायलट से जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री कौन होगा? क्योंकि कांग्रेस अशोक गहलोत के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है. बैनर-पोस्टर में उनके चेहरे को प्रमुखता से दिखाया है. इसपर सचिन पायलट ने कहा कि “राजस्थान में हम सभी लोगों ने मिलकर चुनाव लड़ा है. जनता जान रही है किसने काम किया है. पोस्टर और बैनर में फोटो किसका बड़ा है, इससे फर्क नहीं पड़ता है. चुनाव के बाद शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि कौन सीएम बनेगा.”

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: इन 8 सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, लेकिन क्षेत्रीय दल बिगाड़ सकते हैं सियासी समीकरण

बीजेपी पर पायलट ने बोला हमला

इस दौरान सचिन पायलट ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा बीजेपी विपक्ष के तौर पर पूरे 5 सालों तक गायब रही. पीएम मोदी के चेहरे पर बीजेपी हर जगह चुनाव लड़ती है. उनके नाम पर भाजपा ने हिमाचल और कर्नाटक में चुनाव लड़ा था. जनता समझदार है, उसे पता है कौन काम कर रहे है और कौन सिर्फ बातें कर रहा है.

3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

बता दें कि आज 199 सीटों पर मतदान हो रहा है. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. कांग्रेस-बीजेपी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. हालांकि ये तो नतीजे आने के बाद ही तय होगा कि राजस्थान की जनता ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

20 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

48 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago