Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajasthan

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी किए जाने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सीबीआई और बरी किए गए आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

Pushkar Pitru Paksha Pind Daan significance: तीर्थ गुरु पुष्कर के 52 घाटों पर पितृपक्ष में तर्पण और पिंडदान का विशेष महत्व है. भगवान श्रीराम ने भी यहां पिता दशरथ का श्राद्ध और तर्पण किया था.

डीडवाना उपखंड के निंबी खुर्द और विजयनगर में संचालित हड्डी और चमड़ा प्रसंस्करण फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है. भयंकर दुर्गंध और प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने आम सभा कर फैक्ट्री को तुरंत बंद कराने की मांग की है.

डीडवाना के कुचामन जिला अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की आंखों में संक्रमण का मामला सामने आया है.

राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फलौदी रेंज के दुमोदा गांव में एक लेपर्ड घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम को उठा ले गया.

अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में स्थित साल्वेक्स ऑयल फैक्ट्री में शनिवार सुबह भयानक आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए 15 दमकल गाड़ियां मौके पर जुटी हैं और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की फैक्ट्रियां खाली करा ली गई हैं.

जोधपुर में व्यापारी से 2.45 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस ने ‘लेडी डॉन’ सुनीता बिश्नोई को गिरफ्तार किया है.

देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के चर्चित एसडीएम थप्पड़कांड मामले में निर्दलीय नेता नरेश मीणा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. जमानत रद्द होने के बाद वह आज टोंक के नगरफोर्ट थाने में आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं.

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बच्चों को ले जा रही बाल वाहिनी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी. इस भीषण टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए. पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं.

राजस्थान के अजमेर में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे में सुलझा लिया है. पांच बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी.