देश

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले से पंचायत चुनाव के दौरान एक ऐसा अजब-गजब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी अपना सिर पीट लेंगे. जिले के खानपुर उपखंड क्षेत्र के सूमर ग्राम पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुकीं मनभर बाई चुनाव प्रचार के जोश में ऐसी डूबीं कि वे सबसे जरूरी काम यानी अपना नामांकन फॉर्म जमा करना ही भूल गईं.

वे पिछले कई दिनों से पूरे तामझाम के साथ गांव में घर-घर जाकर वोट मांग रही थीं, लेकिन जब कागजी कार्रवाई पूरी करने का वक्त आया, तो वे तारीख और समय की सुध ही खो बैठीं.

जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी रोककर लगाई गिड़गिड़ाने की गुहार

जब मनभर बाई को अपनी इस भयंकर भूल का अहसास हुआ, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. आनन-फानन में उन्होंने आखिरी दांव खेलते हुए सड़क पर गुजर रही जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी को रोक लिया और रोते हुए नामांकन स्वीकार करने की गुहार लगाने लगीं. लेकिन चुनावी कानून और तय समय सीमा पूरी तरह निकल चुकी थी, जिसके चलते जोनल मजिस्ट्रेट ने भी नियम का हवाला देते हुए उनका पर्चा लेने से साफ इनकार कर दिया और उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया.

ये भी पढ़ें- ग्लेशियल झील टूटने से भूटान में हाहाकार! भारत के पश्चिम बंगाल तक मंडराया बाढ़ का खतरा, 10 हजार लोग शिफ्ट

सड़क पर बेहाल बैठी उम्मीदवार

तय समय में नामांकन दाखिल न हो पाने के इस बड़े सदमे से मनभर बाई सड़क पर ही सुध-बुध खोकर बेहाल होकर बैठ गईं. उधर, इस अप्रत्याशित ड्रामे और चुनावी अरमानों के इस तरह पानी में मिलने के तनाव को उनकी सास बर्दाश्त नहीं कर पाईं और मौके पर ही घबराहट के कारण बेहोश होकर गिर पड़ीं.

आसपास मौजूद समर्थकों और परिवार वालों ने तुरंत दोनों को संभाला और पानी छिड़ककर होश में लाए. चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही इस नाटकीय तरीके से बाहर होने का यह किस्सा अब पूरे इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

भजनलाल से वसुंधरा तक के इलाकों में बीजेपी को झटका, पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को…

30 minutes ago

एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने दिया राज्यों की यूनिट मजबूत करने का संदेश, भगोड़ों पर कसेगा शिकंजा

NIA की छठी एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की एंटी…

43 minutes ago

पाकिस्तान का पक्षकार बनने की क्या मजबूरी? भारत को ‘साइड प्लेयर’ बताकर घिरे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Chicago Speech Controversy: शिकागो में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने पर राहुल गांधी…

53 minutes ago

मेले में आधी रात मचा बवाल, झगड़ा शांत कराने पहुंचे BJP नेता की मौत, एक युवक हिरासत में

Chandan Mandal Death: पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्तिक पूजा के मेले में युवकों के…

59 minutes ago

मां की विदाई में पैतृक घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: पंचूर गांव में किए अंतिम दर्शन, शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के…

1 hour ago

सीएम सम्राट चौधरी का ‘Build in Bihar, Believe in Bihar’ मंत्र, 30 दिन में प्रस्ताव मंजूर न होने पर 31वें दिन अपने आप मिलेगी स्वीकृति

बिहार में 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ मुख्यमंत्री…

1 hour ago