देश

Rajasthan News: पोस्त तस्करों का पुलिस पर फिल्मी अंदाज़ में हमला, कई जवान घायल

मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर 


Rajasthan News: रायसिंहनगर क्षेत्र में समेजा थाना अंतर्गत कालू वाला ढाबा चौक पर एक सनसनीखेज वारदात में पोस्त तस्करों ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना उस वक्त हुई जब पुलिस को अवैध पोस्त की बड़ी खेप की तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर इलाके में नाकाबंदी की गई थी.

पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, तस्करों ने तेज रफ्तार में अपनी गाड़ी पुलिस वाहन से टकरा दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी करीब 15 से 20 फीट तक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरी. इस हादसे में पुलिस वाहन के चालक समेत 3 से 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक जवान की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.

दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में पोस्त जब्त

घटना के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तस्करों की पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. वाहन से भारी मात्रा में पोस्त भी बरामद किया गया है.

हादसे की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भंवरलाल मेघवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया. फिलहाल पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

यह वारदात पुलिस और प्रशासन के लिए एक बड़ा अलर्ट है कि तस्कर अब किसी भी हद तक जाने से नहीं चूक रहे हैं. मामले की जांच जारी है और पुलिस की ओर से जल्द ही आधिकारिक जानकारी साझा की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के कथित विदेश दौरे पर सियासी घमासान, बीजेपी ने उठाए सवाल

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

4 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

9 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

15 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

44 minutes ago