Bharat Express DD Free Dish

राहुल गांधी के कथित विदेश दौरे पर सियासी घमासान, बीजेपी ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित विदेशी दौरे पर विवाद गहराया, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने बहरीन जाने का दावा कर कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस तेज, कांग्रेस की ओर से अब तक कोई बयान नहीं.

Rahul Gandhi

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक कथित विदेशी दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी के यात्रा को लेकर सवाल खड़े करते हुए एक नया विवाद खड़ा कर दिया है.

मंगलवार को दोपहर 11:44 बजे (06:14 UTC) ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में मालवीय ने दावा किया कि कांग्रेस की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी लंदन रवाना हुए हैं, जबकि कुछ “सूत्रों” का कहना है कि वह वास्तव में बहरीन के लिए उड़ान में सवार हुए थे.

उन्होंने लिखा, “कांग्रेस कहती है कि राहुल गांधी लंदन गए हैं, लेकिन खबरें हैं कि उन्होंने बहरीन की फ्लाइट पकड़ी है. दिल्ली से लंदन के लिए दर्जनों डायरेक्ट फ्लाइट्स हैं. कोई भी बहरीन का बोर्डिंग पास लेकर लंदन नहीं जाता. कांग्रेस झूठ बोल रही है. असली सवाल है – क्यों?”

मालवीय की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. 1,200 से अधिक जवाबों के साथ यह पोस्ट वायरल हो चुकी है. बीजेपी समर्थक जहां विदेश मंत्रालय से राहुल गांधी की लोकेशन साफ करने की मांग कर रहे हैं, वहीं विपक्षी समर्थकों और तटस्थ यूज़र्स ने तंज कसते हुए सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े कई पुराने ‘थ्योरीज़’ की तरह यह भी एक नई ‘कथा’ है.

राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर एहले भी उठते रहे सवाल

कांग्रेस पार्टी ने फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. हालांकि, राहुल गांधी के विदेशी दौरों को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. वर्ष 2018 में उनके बहरीन दौरे की तस्वीरें और खबरें सामने आई थीं जब उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद किया था. लेकिन इस बार बहरीन जाने के दावे का कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है.

सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. बीजेपी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कुछ लोगों ने सरकार की खुफिया व्यवस्था पर ही उंगली उठाई. वहीं बीजेपी समर्थकों का कहना है कि “अगर विपक्ष के नेता कहां जा रहे हैं, यह सरकार को नहीं पता, तो यह हमारी सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कमजोरी है.”

इस विवाद ने राहुल गांधी के पिछले दौरों की यादें फिर ताजा कर दी हैं. पहले भी जब वह निजी कार्यक्रमों के लिए विदेश गए थे, तब भी कांग्रेस ने सफाई दी थी. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लंदन में पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: नवादा में हथियार के साथ रील डालकर युवक ने मचाया भौकाल, पुलिस कर रही युवक की तलाश, वीडियो हुआ वायरल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read