राज्यसभा ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक 2025 व नेशनल एंटी डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025 को पारित किया. इन विधेयकों को लोकसभा पहले ही मंजूरी दे चुकी है.
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सदन में राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक 2025 व नेशनल एंटी डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025 पेश किया था. उन्होंने सदन से अनुरोध करते हुए कहा कि देश के खेल क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से इन दोनों विधेयक को पारित करें. इसके उपरांत ध्वनिमत से दोनों विधेयक राज्यसभा में पारित किए गए.
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए बताया कि हमें ओलंपिक खेलों में देश की आजादी के बाद से एक दशक पहले तक कुल 21 मेडल ही मिले थे. अब केवल पिछले दो ओलंपिक खेलों में ही हमें 15 मेडल मिल चुके हैं. उन्होंने पैरा ओलंपिक का उदाहरण देते हुए बताया कि आजादी के बाद से बीते एक दशक पहले तक हमें केवल 8 मेडल मिले थे. अब बीते दो पैरा ओलंपिक में 52 मेडल मिले हैं.
एशियन खेलों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पहले हमें केवल 57 मेडल मिले थे. वहीं, अकेले 2023 के एशियन गेम्स में भारत ने 107 मेडल हासिल किए हैं. उन्होंने बताया कि अच्छे नतीजे आने के लिए पारदर्शी चयन प्रक्रिया जरूरी है, जो कि हमने सुनिश्चित किया है. उन्होंने खेल क्षेत्र में हो रहे सुधारों व बदलावों का जिक्र किया.
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि ज्यादा पारदर्शिता व ज्यादा स्वायत्तता देने के लिए हम एंटी डोपिंग बिल लाए हैं. यह बिल पारित होने से देश के स्पोर्ट्स सेक्टर में एक नई शुरुआत होगी. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक 2025 व नेशनल एंटी डोपिंग संशोधन विधेयक 2025 में कई महत्वपूर्ण व अहम बदलाव किए हैं. इसका सीधा लाभ खेल व खिलाड़ियों को मिलेगा.
इससे पहले राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने सांसदों को जानकारी देते हुए कहा था कि मंगलवार की संशोधित कार्यसूची पत्र में राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक, 2025 शामिल किए गए हैं. ये विधेयक लोकसभा द्वारा पारित किए जा चुके हैं. दोनों विधेयकों की प्रतियां सोमवार शाम लगभग 5 बजे सदस्यों के पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई थीं.
ये भी पढ़ें:SIR में रॉन्ग नंबर पर संसद में घमासान! ‘मिंटा देवी’ और ‘124’ नंबर टीशर्ट का क्या है सियासी कनेक्शन?
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…