राज्यसभा में राष्ट्रीय खेल शासन और नेशनल एंटी डोपिंग संशोधन विधेयक पारित
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सदन में राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक 2025 व नेशनल एंटी डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025 पेश किया था. उन्होंने सदन से अनुरोध करते हुए कहा कि देश के खेल क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से इन दोनों विधेयक को पारित करें.





