देश

एक क्लिक पर पढ़िए 10 बड़ी चुनावी खबरें: PM मोदी ने दाखिल किया नामांकन तो केजरीवाल बोले भाजपा मुझसे डरती है

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा? कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 14 मई की 10 बड़ी खबरें –

पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. इसी बीच पीएम मोदी ने वाराणसी से एक बार फिर से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर आज (14 मई) अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. पीएम मोदी के नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो भविष्य में नहीं होंगे चुनाव

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उन्हें झूठों का सरदार करार देते हुए दावा किया कि अगर मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे. पूर्वी उत्तर प्रदेश के महराजगंज में विपक्ष के इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर वादों से मुकरने का आरोप लगाया

हिमाचल प्रदेश के मंडी से Kangana Ranaut ने दाखिल किया नामांकन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बतौर भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उन्हें इस निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने का मौका मिलता रहेगा. रनौत ने कहा कि, ‘मैं आशा करती हूं कि यह मेरे लिए पहली और आखिरी बार न हो, बल्कि मुझे भविष्य में भी छोटी काशी (मंडी) से अपना नामांकन दाखिल करने के और मौके मिलें.’

भाजपा ने सबसे ज्यादा राजनीतिक विज्ञापनों की मंजूरी के लिए निर्वाचन आयोग में किया है आवेदन

विभिन्न दलों में से भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से संबंधित सबसे ज्यादा विज्ञापनों की मंजूरी के लिए निर्वाचन आयोग में आवेदन किया है. दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी. आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में करीब 2,084 राजनीतिक विज्ञापनों के लिए मंजूरी को लेकर भाजपा ने 13 मार्च से 8 मई तक निर्वाचन आयोग को लगभग 517 आवेदन जमा किए. इसके बाद कांग्रेस का स्थान है जिसने 349 राजनीतिक विज्ञापनों के लिए 118 आवेदन जमा कराए हैं.

राहुल और अखिलेश ने प्रधानमंत्री पर किसानों-युवाओं को ‘नजरअंदाज’ करने का आरोप लगाया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘अरबपतियों’ के लिए काम करने और किसानों और बेरोजगार युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के सहयोगी दलों के नेताओं राहुल और अखिलेश ने झांसी में रानी झांसी किले के पास एक संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो वे युवाओं और किसानों के लिए काम करेंगे.

गोरखपुर में ‘अर्थी पर सवार’ होकर नामांकन करने पहुंचे अर्थी बाबा

गोरखपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा मंगलवार को ‘अर्थी पर सवार’ होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया. अर्थी बाबा के नाम से मशहूर राजन यादव अर्थी पर सवार होकर कचहरी पहुंचे और गोरखपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया. यादव ने कहा कि गोरखपुर में सबसे ज्यादा वाहनों का चालान होता है. वह चाहते हैं कि मोटर वाहन अधिनियम को खत्म किया जाए. उन्होंने पूछा, ”जो मजदूर बाहर से काम करने आया है, वह चालान की रकम कहां से लायेगा?” यादव ने यह भी कहा कि मोबाइल फोन पर बंद की गई आजीवन इनकमिंग कॉल को जारी रखा जाना चाहिये.

स्टार प्रचारकों से सामाजिक ताने-बाने को नुकसान न पहुंचाने की उम्मीद: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि वह स्टार प्रचारकों, खासकर राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं से उम्मीद करता है कि वे लोकसभा चुनाव के शेष तीन चरणों में अच्छा उदाहरण पेश करेंगे और समाज के नाजुक ताने-बाने को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे. आयोग ने कहा कि चुनाव के शेष चरणों में अपने चुनावी भाषणों को मर्यादित रखना प्राथमिक रूप से नेताओं की जिम्मेदारी है.

भाजपा ने मुझे जेल भेजा, क्योंकि वह मुझसे डरती है: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर उन्हें जेल में भेजने के लिये हमला करते हुए दावा किया कि ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि वह उनसे डरती है. उन्होंने यह बात पिहोवा में आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता के समर्थन में किये गए रोड शो के दौरान कही. रोड में गुप्ता भी मौजूद थे. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी थी.

केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो बुंदेलखंड अलग राज्य बनेगा: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को दावा किया कि अगर वे सत्ता में आईं तो अलग बुंदेलखंड राज्य बनाया जाएगा. मंगलवार को झांसी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा, “अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग हो रही है, अगर हमारी सरकार (केंद्र में) बनी तो हम इस संबंध में सकारात्मक कदम उठाएंगे. बुंदेलखंड जरूर एक अलग राज्य बनाया जाएगा.”

रायबरेली में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे डी के शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए प्रचार करेंगे, जो उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार ने चुनाव के बाद देश में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के सत्ता में आने का भरोसा भी जताया. शिवकुमार ने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश में (लोकसभा) चुनाव प्रचार के लिए रायबरेली जा रहा हूं.”

Rohit Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago