Bihar Election 2025: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार की 121 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतदान के बीच ‘स्लो वोटिंग’ कराने के आरोप लगाए हैं. राजद का कहना है कि जानबूझकर ‘स्लो वोटिंग’ कराई जा रही है. राजद ने साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग के दौरान गड़बड़ी के भी आरोप लगाए हैं.
राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रथम चरण की वोटिंग के मध्य में महागठबंधन के मजबूत बूथों पर धीमा मतदान करने के उद्देश्य से बीच-बीच में बिजली काट दी जा रही है. जानबूझकर स्लो वोटिंग कराई जा रही है.”
एक अन्य पोस्ट में राजद ने आरोप लगाते हुए कहा, “मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 106, 107 और 108 पर पुलिसकर्मी विभिन्न घरों में घुसकर बिना किसी उचित कारण के मतदाताओं को बेरहमी से पीट रहे हैं और धमका रहे हैं.”
साहेबगंज विधानसभा का जिक्र करते हुए राजद ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “साहेबगंज-98 विधानसभा के बूथ संख्या 147, वोटर जब पहुंच रहे हैं तो कहा जा रहा है कि तुम्हारा वोट गिर गया है.” राजद ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए और कहा, “संविधान का ऐसा भद्दा मजाक नहीं बनाया जाए.” पार्टी ने चुनाव आयोग से इन मामलों पर तुरंत संज्ञान लेने की भी मांग की.
इसके अलावा, राजद की प्रवक्ता प्रियंका भारती ने दावा किया कि दानापुर में नसीरगंज घाट पर मतदाताओं को वोट देने से रोका जा रहा है. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मतदाताओं का आरोप है कि पुलिस नाव को बूथ पर नहीं जाने दे रही है. चुनाव आयोग क्या इस मामले का संज्ञान लेकर अपनी निष्पक्षता दिखाएगी?”
हालांकि, राजद के आरोपों पर चुनाव आयोग ने भी जवाब दिया. आयोग ने ‘स्लो मतदान’ को लेकर कहा, “यह आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक है. बिहार में सभी मतदान केंद्रों पर सुचारू रूप से मतदान चल रहा है. भारत निर्वाचन आयोग मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्बाध बनाने के लिए सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है.”
ये भी पढ़ें: Bihar Election Voting Live Updates: बिहार की 121 विधानसभा सीटों पर आज डाले जा रहे वोट, देखें कहां कैसे हो रही वोटिंग
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…