कर्नाटक के बेंगलुरु में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने संघ की 100 साल की यात्रा पर आयोजित कार्यक्रम ‘New Horizons’ में कई अहम सवालों के जवाब दिए. उन्होंने साफ कहा कि आरएसएस एक वैध संगठन है और इसे असंवैधानिक कहना गलत है.
भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हुई थी. उस समय क्या आप उम्मीद करते हैं कि हम ब्रिटिश सरकार के साथ रजिस्टर्ड होते? वो भी तब जब हम उन्हीं के खिलाफ काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि आज़ादी के बाद भारत के कानून संगठनों के लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य नहीं बनाते. ऐसे में आरएसएस को भी एक संगठन के रूप में मान्यता मिली है.
उन्होंने (Mohan Bhagwat) यह भी याद दिलाया कि आरएसएस पर तीन बार प्रतिबंध लगाया गया था. अगर हम होते ही नहीं तो सरकार किस पर प्रतिबंध लगाती? हर बार अदालतों ने यह प्रतिबंध हटाया और हमें वैध संगठन माना. संसद और अन्य जगहों पर भी इस पर सवाल उठे हैं लेकिन कानूनी तौर पर हम एक संगठन हैं और असंवैधानिक नहीं.
भागवत (Mohan Bhagwat) ने उदाहरण देते हुए कहा कि कई चीजें रजिस्टर्ड नहीं हैं, यहां तक कि हिंदू धर्म भी रजिस्टर्ड नहीं है. फिर भी उसे मान्यता प्राप्त है. इसी तरह आरएसएस को भी मान्यता मिली है.
RSS प्रमुख ने आगे कहा कि आरएसएस ही वह संगठन है जिससे भाजपा का जन्म हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में आने से पहले यहीं से अपना सार्वजनिक जीवन शुरू किया. भागवत ने दावा किया कि आयकर विभाग और अदालतों ने भी यह माना है कि आरएसएस व्यक्तियों का एक निकाय है और इसे कर से छूट दी गई है.
सीधी भाषा में कहें तो मोहन भागवत ने बेंगलुरु में साफ कर दिया कि आरएसएस को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब कानून और अदालतें पहले ही दे चुकी हैं. संघ को वैध संगठन माना गया है और यह भारत की सामाजिक और राजनीतिक यात्रा का अहम हिस्सा बना हुआ है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…
हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…
IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…