देश

‘पूर्वोत्तर भारत दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भारत का नैसर्गिक प्रवेश द्वार’, सिंधिया के लेख पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्वोत्तर की यात्रा के अपने अनुभव साझा किए हैं. उन्होंने एक लेख में पूर्वोत्तर की सुंदरता और वहां के लोगों की अदम्य भावना का वर्णन किया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस लेख पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से लिखा एक लेख शेयर किया, जिसमें जानकारी दी गई कि कैसे पूर्वोत्तर भारत दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भारत का नैसर्गिक प्रवेश द्वार बन रहा है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ‘एक्स’ पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “महत्‍वपूर्ण लेख में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्वोत्तर की यात्रा के अपने अनुभव साझा किए हैं. उन्होंने एक लेख में पूर्वोत्तर की सुंदरता और वहां के लोगों की अदम्य भावना का वर्णन किया है. पूर्वोत्तर को ‘अष्टलक्ष्मी’ बताते हुए मंत्री सिंधिया ने जानकारी दी है कि कैसे यह दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भारत का नैसर्गिक प्रवेश द्वार बन रहा है. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पूर्वोत्तर सिर्फ भारत की सीमा नहीं, बल्कि अब उसकी अग्रिम पहचान है.”

पूर्वोत्तर में विकास और संभावनाओं का चित्र

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी हालिया मेघालय और असम यात्रा का जिक्र किया. अपना लेख शेयर करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मेघालय और असम की अपनी हालिया यात्रा के दौरान, मुझे प्रकृति को उसके सबसे प्रामाणिक रूप में देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहां पर्यावरण की भव्यता वहां रहने वाले समुदायों की सांस्कृतिक समृद्धि से पूरित होती है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं आज अपने विचार लिख रहा हूं कि कैसे पूर्वोत्तर की गतिशील भूमि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से निर्देशित होकर भारत के विकास इंजन के रूप में उभर रही है, जो परंपराओं में निहित है, नवाचार से संचालित है और अपने लोगों के लचीलेपन से मजबूत हुई है.”

ये भी पढ़ें: लालू की विरासत-बिहार की आशा! तेजस्वी यादव को जन्मदिन पर मिली ढेरों शुभकामनाएं, रोहिणी आचार्य ने लिखा- तुम जनता की ढाल बनो

भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

54 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

55 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago