देश

परीक्षा पे चर्चा में सद्गुरु का मंत्र- तनाव का मतलब दिमाग को ऑयल नहीं मिल रहा, मेडिटेशन से लाभ तय

Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा का पांचवां एपिसोड शनिवार को प्रसारित किया गया. इस कार्यक्रम में मोटिवेशनल गुरु जग्गी वासुदेव, यानी सद्गुरु, ने ‘दिमाग के चमत्कार’ (मिरेकल ऑफ माइंड) पर चर्चा की. सद्गुरु आत्मज्ञानी, योगी, दिव्यदर्शी, कवि और लेखक हैं. उन्होंने अपने अनुभवों के जरिए उपस्थित बच्चों को मेडिटेशन की महत्ता समझाई.

सद्गुरु ने क्या कहा?

सद्गुरु ने कहा, “आप खुद पर कंट्रोल न खोएं. अगर आप जो हो रहा है, उससे आगे सोच सकते हैं तो कुछ भी कर सकते हैं. अगर आपको तनाव है, तो इसका मतलब है कि दिमाग को ऑयल नहीं मिल रहा है. आप अपने दिमाग की ऑयलिंग करें.”

स्पिरिचुअल गुरु ने फिर उपाय भी बताया. कहा, “आप क्या कर रहे हैं और आप क्या हैं. अगर ये एक नहीं है तो गड़बड़ है. मेडिटेशन का काम यही है. आप कहीं बैठे हैं और आपका दिमाग-शरीर वहां नहीं है. आपका दिमाग बिना आपकी इजाजत कहीं भी दौड़ रहा है. आप अपने दिमाग और शरीर को अस्वस्थ मत बनाइए. वरना ये वह काम करेगा जो आप नहीं करना चाहते. आप अपने दिमाग और शरीर को अपने कहने पर चलाइए. मेडिटेशन कीजिए.”

कार्यक्रम में सद्गुरु ने कहा कि आप सोच रहे हैं कि क्या मैं इसके जितना बुद्धिमान हूं या नहीं, ये गलत है. हर किसी के भीतर कुछ न कुछ होता है और वो ऐसा कुछ कर सकता है, जो दूसरा कोई नहीं कर सकता है.

सद्गुरु ने अपने अनुभव साझा किए. कहा कि मैं देखता था कि परीक्षा के दौरान डायरिया की दवाइयां बहुत बिकती थीं. मैं सोचता था कि क्या हो रहा है. यह एक डर था. शिक्षा का मतलब परीक्षा नहीं है. शिक्षा आपको जीवन में उतरने का जरिया है. आप इस जगह बैठे हैं और आप देख रहे हैं कि ये घास है, ये नारियल का पेड़ है. ऐसे कैसे बढ़ रहा है. आपको लगातार चलायमान रहना होता है. आप घास की बायोलॉजी और फिजिक्स देखिए. खुद को देखिए और अपनी क्षमताओं को, बुद्धिमता को चलायमान रखिए.

छात्रों को तनाव न लेने की सलाह

उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वो परीक्षा को लेकर ज्यादा स्ट्रेस न लें. सद्गुरु ने कहा कि आज आप जिसे स्कूल, परीक्षा, शिक्षा कहते हैं, यह आपके मस्तिष्क के विकास के लिए है. आप अपनी बुद्धिमता को जितना सक्रिय रखेंगे, आपका मस्तिष्क उतना अच्छे से काम करेगा.

बता दें कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में अब तक कई बड़ी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे और उन्होंने छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव न लेने की सलाह दी थी.

यह भी पढ़ें- आज से शुरू हुईं CBSE Board की परीक्षाएं, छात्रों में दिख रहा भारी उत्साह

पीएम के अलावा अन्य चार अंकों में एक्टर, टेक गुरु-उद्यमी और हेल्थ एक्सपर्ट्स शामिल हुए थे. इन विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह दी थी कि वो कैसे परीक्षा के दौरान अपने शारीरिक और मानसिक सेहत का ख्याल रखें.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

32 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago