देश

वर्ष 2015 के एक हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराए गए तीन लोगों को सुनाई उम्रकैद की सजा, दो आरोपी भगोड़ा घोषित

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने वर्ष 2015 के एक हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यह मामला जघन्यतम अपराध की श्रेणी में नही आता है, इसलिए उन्हें फांसी की सजा देना उपयुक्त नहीं है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विक्रम ने मोहम्मद आदिल खान, अमित कुमार और शहजाद को हत्या, डकैती और धमकी देने के जुर्म में दोषी करार दिया गया है.

कोर्ट ने दो आरोपी को घोषित किया भगोड़ा

इस मामले में कोर्ट ने दो आरोपी को भगोड़ा घोषित किया है. तीनों ने डकैती के दौरान 9 जनवरी 2015 को पीतमपुरा में रख व्यक्ति की उसके कार्यालय में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी. अपराध की घटना कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. फुटेज की गुणवत्ता इतनी स्पष्ट थी कि आरोपियों की पहचान करने में जरा भी संदेह नही हुआ.

तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मामला

अदालत ने पिछले साल दिसंबर में तीनों को हत्या और डकैती के मामले में दोषी करार दिया था. सजा पर बहस के दौरान लोक अभियोजक ने उसे अधिकतम सजा देने की मांग की. जबकि दोषियों के वकील ने कम से कम सजा की मांग की. अदालत ने कहा कि कानून का यह सिद्धांत है कि मौत की सजा सिर्फ दुर्लभतम मामलों में ही दिया जाए. लेकिन यह दुर्लभ मामला नहीं है. मौर्या एनक्लेव थाने में इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

48 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

52 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago