देश

राजस्थान: सलूंबर में खेल मैदान, सरनी नदी और बस स्टैंड परियोजनाओं का DM ने लिया जायजा, समयबद्ध कार्य पर दिया जोर

रिपोर्ट – गजेन्द्र लक्षकार


सलूंबर, 2 जून. जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने मंगलवार को जिले के विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर ने सर्वप्रथम भई क्षेत्र में खेल मैदान के लिए प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए.

इसके पश्चात जिला कलक्टर ने सरनी नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने “क्लीन सरनी, ग्रीन सलूंबर” अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति जानी तथा अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नदी संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संवर्धन से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए तथा जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाए.

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने प्रस्तावित रोडवेज बस स्टैंड स्थल का भी जायजा लिया. उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और सभी तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

जिला कलक्टर ने कहा कि जिले के विकास से जुड़ी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है.

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

37 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

44 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

45 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

52 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago