देश

कोयलांचल का ‘असली रामाधीर सिंह’! धनबाद मेयर चुनाव में संजीव सिंह ने फहराया जीत का परचम

Sanjeev Singh Dhanbad: कोयलांचल की सत्ता और सियासत में अपनी धाक रखने वाले सिंह मेंशन की धमक ने एक बार फिर धनबाद को चर्चा में ला दिया. धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर की सीट पर झरिया के पूर्व विधायक और ठाकुर सूर्यदेव सिंह के बेटे संजीव सिंह ने एकतरफा जीत हासिल कर ये बता दिया कि यहां चाहे किसी की भी सरकार हो धनबाद में अगर किसी का सिक्का चलेगा तो वो सिंह मेंशन का ही.

संजीव सिंह का भाजपा से गहरा नाता रहा है. वो भाजपा के सिंबल पर ही विधायक बने थे, लेकिन मेयर चुनाव में जब उन्होंने भाजपा से अपनी उम्मीदवारी का समर्थन मांगा तो उन्हें मना कर दिया गया.

धनबाद में फिर गूंजा सिंह मेंशन का नाम

भाजपा से मना किए जाने के बाद संजीव सिंह ने अकेले चुनावी रण में उतरने का फैसला किया और 31,902 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की. संजीव सिंह की जीत के बाद एक बार फिर पूरे धनबाद में सिंह मेंशन और गैंग्स ऑफ वसेपुर की चर्चा तेज हो गई है.

पहली बार किसी प्रत्याशी को मिले 1 लाख वोट

धनबाद मेयर पद पर हुए चुनाव में संजीव सिंह ने पूर्व मेयर और झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को हराया. संजीव सिंह को जहां कुल 1,14,362 वोट मिले, तो वहीं चंद्रशेखर अग्रवाल को मात्र 82,460 वोटों से संतोष करना पड़ा. कांग्रेस के शमशेर आलम को 59,079 वोट मिले और वो तीसरे स्थान पर रहे. संजीव सिंह ने इस जीत के साथ कोयलांचल में एक इतिहास रच दिया. दरअसल धनबाद नगर निगम के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब किसी प्रत्याशी को 1 लाख से ज्यादा वोट मिले.

भाजपा चौथे स्थान पर फिसली

वहीं इस चुनाव में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला प्रदर्शन भाजपा का रहा. भाजपा के समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को मात्र 57,895 वोट मिले. यहां भाजपा चौथे स्थान पर रही. जबकि इस मेयर की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए बीजेपी ने विधायकों और सांसदों की पूरी फौज उतार दी थी.

गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म ‘सिंह मेंशन’ पर बेस्ड

बता दें कि, संजीव सिंह धनबाद के चर्चित ‘सिंह मेंशन’ परिवार से आते हैं. उनके पिता ठाकुर सूर्यदेव सिंह ने सिंह मेंशन की नींव रखी थी. वो एक मजदूर नेता थे और झरिया से कई बार विधायक रहे थे. धनबाद की राजनीति में उनका एकछत्र राज चलता रहा. बॉलीवुड फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में रामाधीर सिंह का किरदार काफी हद तक सूर्यदेव सिंह से मिलता जुलता रहा.

संजीव सिंह की जीत ने झारखंड की राजनीति में एक बार फिर साबित कर दिया कि ‘सिंह मेंशन’ का दबदबा सिर्फ झरिया तक ही नहीं बल्कि पूरे धनबाद में है. जैसे-जैसे संजीव सिंह का कद बढ़ रहा है, सिंह मेंशन का दबदबा और धमक भी बढ़ती जा रही है. झरिया विधानसभा सीट पर आज भी सिंह मेंशन का ही कब्जा है. संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह यहां से बीजेपी विधायक हैं.

ये भी पढ़ें- क्या अब ‘न्यूक्लियर’ होगा महायुद्ध? ईरान के सबसे बड़े परमाणु केंद्र पर हमला, तेहरान का दावा- खतरे में है पूरी दुनिया

नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में थे संजीव सिंह

सिंह मेंशन के वारिश और पूर्व विधायक संजीव सिंह करीब 8 सालों से जेल में थे. उन्हें नीरज सिंह हत्याकांड में कोर्ट से बरी होने के बाद संजीव ने एक बार फिर राजनीति में हाथ आजमाने का फैसला किया और जीत हासिल की. उनकी इस जीत में सबसे ज्यादा सहयोग युवाओं का रहा. युवाओं के बीच लोकप्रिय संजीव के प्रति लोगों की जबरदस्त सहानुभूति देखी जा रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago