Saudi Singer Hindi Song: रियाद स्थित भारतीय दूतावास में सोमवार को हिंदी दिवस के मौके पर ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया. कार्यक्रम के दौरान सऊदी अरब के मशहूर गायक अहमद सुल्तान अल मैमानी ने हिंदी फिल्म का लोकप्रिय गीत ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ गाकर समां बांध दिया. उनकी साफ-सुथरी हिंदी और सुरीली आवाज सुनकर हॉल तालियों से गूंज उठा.
भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग, स्थानीय नागरिक और विद्यार्थी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने की. इसके बाद भारतीय स्कूलों के छात्रों ने कविताएं, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. खास बात यह रही कि सऊदी नागरिकों ने भी मंच पर आकर हिंदी गीतों और भाषणों के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं.
भारतीय दूतावास ने एक्स (पहले ट्विटर) पर इस कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘हिंदी दिवस और हिंदी पखवाड़े के अवसर पर भारतीय समुदाय के सहयोग से दूतावास में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. भारतीय छात्रों और छात्राओं ने रोचक प्रस्तुतियां दीं, वहीं सऊदी मित्रों ने भी हिंदी गीत और भाषण प्रस्तुत किए. सऊदी गायक सुल्तान मैमानी ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.’
अपनी प्रस्तुति से पहले अहमद सुल्तान ने कहा, ‘मैं बचपन से हिंदी गाने सुनता आया हूं. बॉलीवुड मेरा पसंदीदा है और आज मैं अपने फेवरेट गीतों में से एक गाना गाने जा रहा हूं यह सऊदी अरब के दिल से भारत के लिए है.’
उनके इस अंदाज ने भारतीयों का मन मोह लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग न सिर्फ उनकी आवाज की, बल्कि सही उच्चारण की भी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘एक सऊदी नागरिक को इतनी लगन से हिंदी गाते देखना बेहद सुखद है. यह बताता है कि भाषा और संगीत सीमाओं को तोड़कर लोगों को जोड़ते हैं.’
अहमद अल मैमानी, जिन्हें अहमद सुल्तान के नाम से भी जाना जाता है, लंबे समय से हिंदी सिनेमा और गीतों के शौकीन हैं. खलीज टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 80-90 के दशक में उन्होंने वीएचएस कैसेट्स पर हिंदी फिल्में देखनी शुरू की थीं क्योंकि उस दौर में सऊदी अरब में सिनेमा हॉल मौजूद नहीं थे. तभी से उन्हें बॉलीवुड और हिंदी गानों से गहरा लगाव हो गया. उन्होंने कहा था, ‘भले ही आप किसी भाषा को पूरी तरह न बोल पाएं, लेकिन उसमें गाना जरूर गा सकते हैं.’
सुल्तान अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अक्सर हिंदी गानों के वीडियो साझा करते हैं. वह सलमान खान के गीत बड़े चाव से गाते हैं और कुछ समय पहले उन्होंने लोकप्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे…’ भी गाया था, जिसे भारतीयों ने खूब सराहा.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…
Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…
महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…
Supreme Court: सेंट्रल विस्टा प्लान में पर्याप्त जगह न मिलने के कारण 135 साल पुरानी…
Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…