देश

क्या आप जानते है किस देश में रहते हैं सिर्फ 27 लोग, 2 नामों से जाना जाता है ये देश

Smallest Country: क्या आप ऐसे देश के बारे में जानते हैं, जहां केवल 27 लोग रहते हैं? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि इंग्लैंड के पास सीलैंड नाम का ऐसा देश है. यह इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से करीब 10 किलोमीटर दूर, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन द्वारा बनाए गए खंडहर समुद्री किले पर स्थित है, जिसे बाद में खाली कर दिया गया. आइए जानते हैं यहां का प्रिंस कौन है…

सीलैंड, जिसे माइक्रो नेशन कहा जाता है, पर अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा. 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स ने खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित किया. उनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे माइकल इस पर शासन कर रहे हैं. माइक्रो नेशन ऐसे छोटे देश होते हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली होती. सीलैंड का क्षेत्रफल मात्र 250 मीटर (0.25 किलोमीटर) है. इस खंडहर किले को सीलैंड के अलावा रफ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है.

डोनेशन से चलती है अर्थव्यवस्था

सीलैंड का क्षेत्रफल बहुत छोटा है, इसलिए यहां आजीविका का कोई साधन नहीं है. जब इंटरनेट के माध्यम से लोगों को इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने खूब डोनेशन दिया, जिससे यहां रहने वालों को आर्थिक सहायता मिली. फेसबुक पर ‘प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड’ नाम से इसका एक पेज है, जिसे लगभग 92 हजार लोग पसंद करते हैं. अब इस छोटे देश में अच्छी संख्या में पर्यटक भी पहुंच रहे हैं.

मान्यता प्राप्त सबसे छोटा देश है वेटिकन सिटी

सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली है, इसलिए दुनिया का सबसे छोटा मान्यता प्राप्त देश वेटिकन सिटी है, जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या 800 है. दिन में यहां काम करने वालों की संख्या 1000 तक पहुंचती है. वेटिकन सिटी में कई शानदार इमारतें हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं.

ये भी पढ़ें: देश की सुरक्षा में लगातार काम कर रहे हैं 10 सैटेलाइट्स, ISRO प्रमुख वी नारायणन का बड़ा बयान

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago