देश

Bihar News: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर माहौल गरम, चिराग पासवान की दो टूक, ‘सम्मान से समझौता नहीं होगा’

Bihar News: बिहार में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. एनडीए घटक दलों में अब सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू होने की चर्चा गर्म है. इस बीच एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि सीट सम्मानजनक ही रहेगी. उन्होंने कहा, “सम्मान से समझौता कर कौन किस गठबंधन में रहा है?”

पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि अब शुभ दिन आ गया है. नवरात्र का पहला दिन है, अब शुभ ही होगा. इधर बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस की कार्यसमिति की होने वाली बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इतनी हिम्मत ही नहीं है कि वह अकेले चुनाव लड़ सके. यह देश की सबसे पुरानी पार्टी है.

अगर हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़े कांग्रेस

चिराग पासवान ने कहा कि एक बार बिहार में अकेले चुनाव लड़कर देखना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, उसके बावजूद भी अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत न कांग्रेस जैसी देश की सबसे पुरानी पार्टी के पास है, न बिहार की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक राजद के पास है. ये लोग तो कभी अकेले चुनाव लड़ते नहीं हैं.

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख ने कहा कि हम पर जरूर निशाना साधेंगे. हम लोगों ने अकेले चुनाव लड़ा, तो क्या हो गया? कम से कम अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत तो रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इनमें से किसी में हिम्मत है, तो एक बार अकेले चुनाव लड़ कर दिखाएं.

चिराग पासवान ने कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक को गठबंधन में वर्चस्व की लड़ाई बताया. उन्होंने कहा कि यह कहीं न कहीं दबाव की राजनीति है. जिस दबाव के तहत नेता प्रतिपक्ष कहते हैं कि हमलोग 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. राहुल गांधी राजद के नेता तेजस्वी यादव के साथ पूरी यात्रा कर लेते हैं, लेकिन एक बार भी मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति कांग्रेस की तरफ नहीं बनती है. उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी में कांग्रेस के सभी बड़े नेता रहेंगे. ऐसे में केवल यह दबाव ही है.


ये भी पढ़ें: Bihar News: तेजस्वी यादव ने किया पलटवार- 20 साल पुरानी इस खटारा सरकार को विदा करेंगे, बंदूक वालों को कलम की ताकत समझ नहीं आती


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

9 minutes ago

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

1 hour ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

1 hour ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

2 hours ago