देश

मोदी सरकार का बड़ा फैसला! गोधरा कांड के 14 गवाहों की हटाई गई सिक्योरिटी, सुरक्षा में लगे थे CISF के 150 जवान

गुजरात में साल 2002 में हुए गोधरा कांड के 14 गवाहों की सिक्योरिटी को वापस ले लिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद गवाहों की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के 150 जवानों को वापस बुला लिया गया है.

एसआईटी ने किया था रिकमेंड

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसआईटी की रिकमेंडेशन रिपोर्ट के आधार पर गवाहों की सिक्योरिटी हटाने का फैसला लिया है. एसआईटी ने गवाहों की सुरक्षा को हटाने के लिए 10 नवंबर, 2023 को एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी थी.

इन गवाहों की हटाई गई सुरक्षा
नजीमभाई सत्तार भाई
माजिदभाई शेख यानुश महामद
हाजी मयुद्दीन
समसुद्दीन फरीदाबानू
रजकभाई अख्तर हुसैन
मदीना बीबी मुस्तफा
भाईलालभाई चंदूभाई राठवा
समदुद्दीन मुस्तफा इस्माइल
हबीब रसूल सय्यद
अमीनाबेन हबीब रसूल सय्यद
अकीलाबेन यासीनमिन
सैय्यद यूसुफ भाई
अब्दुलभाई मरियम अप्पा
याकूब भाई नूरान निशार.

क्या है मामला ?

गौरतलब है कि 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में अयोध्या से लौट रहे कारसेवकों से भरी साबरमती एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लगा दी गई थी, जिसमें 58 लोगों की मौत हो गई थी.इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर दंगे हुए थे. इन दंगों को रोकने के लिए केंद्र सरकार को सेना उतारनी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें- PFI से जुड़े SDPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. के. फैजी को ED ने किया गिरफ्तार, 6 दिन की हिरासत में भेजा गया

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दक्षिण की द्वारका: गुरुवायुर मंदिर की खोज

Guruvayur Temple: केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. इसे…

8 minutes ago

‘माई रे! ये कैसी ममता?’ छठ का प्रसाद हुआ जूठा तो खौला मां का खून; 4 साल की मासूम को मार डाला

बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने की बात पर मां ने…

16 minutes ago

विजयनगर साम्राज्य की अनमोल विरासत: हम्पी का पत्थरों से बना रथ और संगीत सुनाते 56 खंभे

Hampi Stone Chariot: कर्नाटक के हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य की विरासत आज भी लोगों…

20 minutes ago

अमित शाह ने पुणे में NHEC सहकारी परियोजना का किया भूमिपूजन, ‘भारत टैक्सी’ सेवा भी की लॉन्च

Bharat Taxi Launch: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में…

23 minutes ago

विश्वगुरु होना एक जिम्मेदारी है: भारत ऐसा क्या बना सकता है जो पूरी दुनिया के काम आए?

भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…

34 minutes ago

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

53 minutes ago