देश

PUBG Love Story: “मोदी जी मेरी पत्नी को वापस पाकिस्तान भेज दीजिए”, आशिक से मिलने भारत आई चार बच्चों की मां सीमा हैदर के पति ने लगाई मदद की गुहार

PUBG Love Story: प्रेमी से मिलने पाकिस्तान से भारत आई चार बच्चों की मां सीमा हैदर इनदिनों सुर्खियों में है. सीमा पिछले दिनों पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. अब सीमा के पति ने दुबई से वीडियो संदेश जारी करते हुए पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है. पाकिस्तानी महिला के पति गुलाम हैदर ने कहा कि उनकी पत्नी और बच्चों को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए. हालांकि, सीमा और सचिन को जमानत पर छोड़ दिया गया है. जमानत मिलने के बाद वो सचिन के घर गई है.

अच्छा तो ये है पूरा मामला

ऑनलाइन गेम PUBG खेलते-खेलते पाकिस्तान की एक महिला गेमर और एक भारतीय लड़के को प्यार हो गया. प्यार को अंजाम तक पहुंचाने की दोनों ने ऑनलाइन कसमें खाई. सीमा हैदर को जब आशिक से मिलने की बेचैनी हुई तो अपने चार बच्चों को लेकर भारत यात्रा पर निकल गईं. वो सकुशल ग्रेटर नोएडा पहुंच भी गई. हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. सीमा गुलाम हैदर की उम्र 27 साल बताया जा रहा है, वहीं आशिक सचिन मीना 22 साल का है. दोनों कुछ साल पहले PUBG खेलने के दौरान मिले थे.

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस के अनुसार, सीमा गुलाम हैदर अपने चार बच्चों के साथ मई में अवैध रूप से भारत आ गई. उसने सचिन मीना के साथ ग्रेटर नोएडा में एक महीने से अधिक समय बिताया. अदालत ने फिलहाल 14 दिनों तक हिरासत में रखने का आदेश दिया था. हालांकि, अब जमानत पर उसे छोड़ दिया गया है. बच्चे अपनी मां के साथ ही हैं. पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, सीमा और सचिन मार्च में नेपाल में मिले और फिर अपने देश लौट आए.

यह भी पढ़ें: विवादों में घिरीं SDM ज्योति मौर्या लगा रहीं लोक भवन के चक्कर, जानिए शासन स्तर पर क्या हो रही कार्रवाई

सीमा हैदर की कहानी

सीमा ने 2014 में पाकिस्तान के सिंध निवासी गुलाम हैदर से शादी की. गुलाम पांच साल बाद 2019 में रोजगार के लिए सऊदी अरब चले गए. इस बीच, सीमा ने समय बिताने के लिए PUBG खेलना शुरू कर दिया. सीमा ने मीडिया को बताया, “मैं दिन में दो से तीन घंटे PUBG खेलती थी और गेम खेलने के दौरान ही मेरी सचिन से पहचान हुई. फिर हम दोनों ने एक दूसरे को अपना नंबर दिया और नियमित रूप से बातचीत करने लगे. ”

सीमा ने अपने आधिकारिक पति गुलाम पर दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया है. दूसरी ओर गुलाम हैदर ने आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया कि सीमा ने अपना पाकिस्तानी घर बेच दिया और अपने बच्चों के साथ भाग गई. इस बीच, किराने की दुकान के मालिक सचिन ने सीमा और उसके बच्चों के लिए एक कमरा किराए पर लिया.उनके मकान मालिक, गिरीश कुमार ने मीडिया को बताया कि उन्हें कभी भी किसी अवैध चीज़ पर संदेह नहीं हुआ. ये लोग अच्छे से रह रहे थे. सचिन के माता-पिता भी इन दोनों से मिलने आते रहते थे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

16 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

24 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

53 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

57 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago