देश

क्या है ‘ऑनलाइन मनी गेमिंग’ पर मोदी सरकार को चुनौती देने वाली A23 का शाहरुख खान कनेक्शन?

hah Rukh Khan And A23: देश में लगातार बढ़ रहे ऑनलाइन मनी गेम (Online Gaming Promotion and Regulation Act) पर पीएम मोदी की सरकार ने शिकंजा कसा है. ऐसे में भारत में ऑनलाइन गेमिंग का भविष्य अब कानूनी पचड़े में फंस गया है. ‘ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन एंड रेगुलेशन कानून- 2025’ को अधिकतर कंपनियों ने समर्थन दिया है. हालांकि, A23 नाम की एक कंपनी ने इसे कर्नाटक हाईकोर्ट में चैलेंज किया है. इसकी अपील के साथ अब इससे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम जुड़ रहा है. आइये जानें मोदी सरकार को चुनौती देने वाली A23 से शाहरुख खान का कनेक्शन क्या कनेक्शन है?

कर्नाटक हाई कोर्ट में A23 याचिका (A23 Challenge Modi Govt Act)

ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म A23 ने इस कानून के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. कंपनी का दावा है कि यह कानून ‘स्किल गेम्स’ को भी अपराध मानता है, जिससे कई कंपनियां रातोंरात बंद हो जाएंगी. यह मामला सिर्फ एक कंपनी की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह एक अरबों डॉलर के उद्योग के भविष्य पर सवाल खड़ा करता है, जिसका सीधा असर करोड़ों यूजर्स और कई बड़ी हस्तियों पर भी पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन मनी गेमिंग पर ‘कानूनी जंग’ शुरू! नए कानून पर सरकार के खिलाफ कौन पहुंचा कोर्ट?

प्लेटफॉर्म A23 का शाहरुख खान कनेक्शन (Shah Rukh Khan Connection With A23)

A23 गेमिंग प्लेटफॉर्म का संचालन हेड डिजिटल वर्क्स नाम की कंपनी करती है, जो देश के अग्रणी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म में से एक है. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक उसके पास 19 साल से अधिक का अनुभव है और 80 मिलियन से अधिक यूजर बेस है. A23 प्लेटफॉर्म रम्मी और पोकर जैसे गेम की सुविधा प्रदान करता है और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इसके ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं.

क्या है नया कानून? (What Is Online Gaming Promotion and Regulation Act)

नए कानून के तहत ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों या व्यक्तियों को तीन साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. इसके अलावा, ऐसे खेलों को प्रमोट करने वाले विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और बैंकों के अलावा वित्तीय संस्थानों को इनसे जुड़ी लेन-देन सेवाएं देने की अनुमति नहीं होगी. ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स पर यह रोक लागू नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: ये आपके लिए अलर्ट है..! संभल में बचे नाम मात्र के हिंदू, कमेटी ने CM योगी को सौंपी रिपोर्ट

याचिकाकर्ता का तर्क भी जानें (A23 Challenge Online Gaming Act)

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री का भविष्य अब एक चौराहे पर है. एक तरफ Dream11 और Winzo जैसी कई बड़ी कंपनियां सरकार के फैसले को मानते हुए कैश गेम बंद कर रही हैं, वहीं A23 ने इसे अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है. सरकार का कहना है कि यह कानून लत, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए जरूरी है, जबकि याचिकाकर्ता इसे व्यापार और आजीविका पर हमला बता रहे हैं. इस मामले में कोर्ट का फैसला ऑनलाइन गेमिंग के भविष्य को पूरी तरह से बदल सकता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…

4 minutes ago

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

6 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

40 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

44 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

46 minutes ago