MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में ड्यूटी पर तैनात एक कॉन्स्टेबल ने बीती रात खुद को गोली मार ली. घटना रात करीब 1:25 बजे की है. क्वार्टर गार्ड ड्यूटी पर तैनात 29 वर्षीय आरक्षक शिशिर सिंह राजपूत ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
आत्महत्या करने से कुछ समय पहले आरक्षक मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था. बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर तनाव बढ़ गया, जिसके बाद उसने गुस्से में मोबाइल फोन जमीन पर पटक दिया. मोबाइल फैकने के तुरंत बाद आरक्षक ने सर्विस राइफल से गर्दन के पास ठोडी के नीचे गोली मार ली. गोली सिर से आर-पार हो गई.
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं. मौके से टूटा हुआ मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें: भोजशाला में श्रद्धालुओं का तांता, सूर्यास्त तक जारी रहेगा हवन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मृतक आरक्षक शिशिर सिंह राजपूत मूल रूप से जबलपुर का निवासी था. उसे वर्ष 2013 में बाल आरक्षक के रूप में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. वर्ष 2015 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद वह नियमित आरक्षक के पद पर नियुक्त हुआ था.
परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं. घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…