देश

‘उपेंद्र राय हैं उर्दू के सबसे बड़े दोस्त’, Bazm-e-Sahafat में शाहनवाज हुसैन ने दिल खोलकर दी बधाई

Shahnawaz Hussain Bazm-e-Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आयोजित ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ के तीसरे कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उर्दू भाषा और भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय की जमकर तारीफ की. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज जब लोग उर्दू को भूलते जा रहे हैं, तब उपेंद्र राय इसे आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाए हुए हैं; इसीलिए वे हिंदुस्तान में उर्दू के ‘सबसे पहले और सच्चे दोस्त’ हैं.

CMD उपेंद्र राय का खूबसूरत दिल (Shahnawaz Hussain On CMD Upendrra Rai)

कॉन्क्लेव में शिरकत करने के बाद भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने सीएमडी उपेंद्र राय के प्रयासों को दिल से सराहा. उन्होंने कहा कि

“भाई उपेंद्र राय जी को जितनी मुबारकबाद दें, कम है. जितने खूबसूरत वे इंसान हैं, उतना ही खूबसूरत उनका दिल है. उर्दू से उनकी बड़ी मोहब्बत है. तो मैंने उनको उर्दू का हिंदुस्तान का सबसे पहला दोस्त कहा है. आज अगर उर्दू का कोई सच्चा दोस्त है, तो वो उपेंद्र राय हैं. आज के बदलते दौर में जब लोग उर्दू को भूलते जा रहे हैं, तब भारत एक्सप्रेस के ‘सत्य, साहस और समर्पण’ के संकल्प के साथ इतना बड़ा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव कराना अपने आप में बहुत बड़ी बात है.”

उर्दू के अल्फाज ही विद्वता की पहचान

उर्दू को आगे बढ़ाने और समाज में इसके महत्व से जुड़े सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने अपने चिरपरिचित अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि अगर आप बातचीत में उर्दू के कुछ अच्छे अल्फाज बोल दें, तो लोग आपको सचमुच पढ़ा-लिखा और संजीदा समझते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अब वह जमाना पूरी तरह बदल चुका है. आज समाज में प्रतिष्ठा और भाषाई खूबसूरती की असली पहचान उर्दू के अल्फाज बन चुके हैं.

पहले का वक्त अलग था. हमारे बिहार में बीच-बीच में कुछ नेताओं को देखिएगा, वे एक-दो लाइन अंग्रेजी बोलकर ऐसा दिखाते थे जैसे बहुत बड़े विद्वान हों. जब हम बच्चे थे, तब कुछ लोग हाथ में अंग्रेजी का अखबार लेकर घूमा करते थे ताकि समाज समझे कि ये बहुत पढ़े-लिखे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं (Shahnawaz Hussain at Bazm e Sahafat)

आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जब उनसे संदेश देने को कहा गया तो शाहनवाज हुसैन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में 25 वर्षों का ऐतिहासिक जनसेवा का सफर पूरा किया है. उन्होंने दिल से दुआ करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह देश का नेतृत्व करते रहें.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago