देश

‘देश की जनता को देखना चाहिए PM Modi उनके विकास के लिए किस तरह दिन-रात काम कर रहे हैं’, बोलीं ये महिला नेता

Bihar Elections 2025: जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक शालिनी मिश्रा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे होने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद देना चाहूंगी, उन्होंने विकास की दिशा में कई अभूतपूर्व कदम उठाए हैं.

शालिनी मिश्रा ने कहा कि मैं देशवासियों से यह अपील करना चाहूंगी कि वो यह देखें कि कैसे प्रधानमंत्री उनके विकास के लिए काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री हमेशा यही सोचते हैं कि कैसे देश की जनता को आगे बढ़ाया जाए, ताकि वो किसी भी विकास से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित नहीं रहे.

शालिनी मिश्रा ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान किसी के भी बहकावे में नहीं आए, बल्कि इस बात को देखे कि कैसे प्रदेश सरकार उनके हित के लिए दिन रात काम कर रही है. लोग विकास को देखते हुए वोट करें. वो ऐसी सरकार का चयन करे, जो उनके विकास के लिए काम कर रही हो.

बिहार चुनाव को लेकर जनता को चेताया

उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि खुद को गुंडराज से बचाएं, तो ऐसी स्थिति में आपको राजद का चयन करने से बचना होगा. आगामी चुनाव में आप एनडीए को ही जीत दिलाएं, जो आपके हित के लिए काम करती है, क्योंकि गुंडाराज से प्रदेश की जनता के मन में अभी तक भय व्याप्त है. अब प्रदेश की जनता एक बार फिर से भय के माहौल में नहीं जीना चाहती है.

उन्होंने बिहार विधानसभा में हंगामा करने को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि चार दिनों तक सदन चला, लेकिन विपक्ष ने इन चार दिनों में भी कुछ नहीं करने दिया. पूरा दिन विपक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा करके रखा. जिन अहम विषयों पर चर्चा होनी चाहिए थी, वो चर्चा नहीं होने दी. जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर भी इन लोगों ने चर्चा नहीं होने दी. पूरे दिन यह लोग हंगामा ही करते रहे. सिर्फ पांच दिनों के लिए ही विधानसभा का सत्र बुलाया गया था. लेकिन, इन लोगों ने चर्चा नहीं होने दी.

वहीं, तेजस्वी यादव की ओर से सत्तापक्ष पर माइक फेंकने के आरोप पर शालिनी मिश्रा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. विपक्ष के लोगों को आदत हो चुकी है. इस तरह की हरकत करने की. इस बार पक्ष के लोगों ने सिर्फ थोड़ा रीटेलिएट किया, जो कि हमेशा नहीं होता था. इस बार पक्ष के लोग भी इन्हें जवाब देने के लिए तैयार हैं. हम इन्हें सदन से लेकर सड़क तक जवाब देंगे.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का बड़ा बयान- “ओबीसी वर्ग के हितों की जिस तरह से रक्षा करनी थी, वह मैं नहीं कर पाया”

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

54 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago