देश

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को कुणाल कामरा ने ऐसा क्या कहा कि मच गया बवाल? शिवसैनिकों ने होटल और स्टूडियो में जमकर की तोड़फोड़

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें महाराष्ट्र की राजनीति पर व्यंग्य करते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर बिना नाम लिए तंज कसा है. वीडियो में शिंदे को ‘गद्दार’ कहकर संबोधित करने पर हंगामा मच गया है.

वीडियो वायरल होते ही शिवसेना के कार्यकर्ता नाराज हो गए. रविवार को मुंबई के खार इलाके में मौजूद यूनिकॉन्टिनेंटल होटल और स्टूडियो में शिवसैनिकों ने तोड़फोड़ की. दावा है कि वीडियो इसी जगह शूट किया गया था. इसके बाद, कुणाल कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई. शिकायत शिंदे गुट के विधायक मुराजी पटेल ने की है.

शिवसेना नेता राहुल कनाल ने भी खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुणाल कामरा, आदित्य ठाकरे, संजय राउत और राहुल गांधी लगातार एकनाथ शिंदे पर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं. कुणाल कामरा ने अपने वीडियो में फिल्म “दिल तो पागल है” के एक गाने की पैरोडी बनाई थी, जिसमें उन्होंने शिंदे पर कटाक्ष किया. इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कामरा पर कार्रवाई की मांग की. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी के सदस्य उस होटल में पहुंच गए जहां यह वीडियो शूट किया गया था.

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने वीडियो जारी कर कामरा को चेतावनी दी और कहा कि शिवसेना कार्यकर्ता देशभर में उनका पीछा करेंगे. वहीं सांसद मिलिंद देवड़ा ने शिंदे का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाना वर्गवादी मानसिकता को दर्शाता है.

दूसरी ओर, शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कामरा का समर्थन किया. उन्होंने हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किया कि शिंदे का ‘कायर गिरोह’ सच का सामना नहीं कर पा रहा है. विधायक ठाकरे ने शिंदे पर मराठी शब्द “मिंडे” का इस्तेमाल किया, जिसका अर्थ अधीनस्थ होता है.

सांसद संजय राउत ने भी कामरा का बचाव किया और कहा कि उन्होंने सिर्फ एक व्यंग्यात्मक गाना लिखा था, जिससे शिंदे गुट बौखला गया. राउत ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को कमजोर गृह मंत्री करार दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

23 seconds ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

16 minutes ago

पश्चिम बंगाल मतदाता सूची मामला, सुप्रीम कोर्ट 16 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और लंबित अपीलों के…

30 minutes ago

नैनो से आसमान तक: जानिए रतन टाटा का ‘भारत के आखिरी नागरिक’ के लिए देखा गया वो सपना, जो आज भी जिंदा है

Ratan Tata: रतन टाटा का जाना भारतीय उद्योग जगत के एक सुनहरे अध्याय का अंत…

31 minutes ago

दक्षिण अफ्रीका की नावी को नोबेल शांति पुरस्कार, रंगभेद के खिलाफ लड़ी मजबूत लड़ाई, जानिये क्या है भारतीय कनेक्शन?

Nobel Peace Prize: महात्मा गांधी के अहिंसा और न्याय के रास्ते पर चलने वाली नवनेथेम…

36 minutes ago

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

51 minutes ago