आईपीएल

धोनी का जादू IPL 2025 में बरकरार, गजब की स्टंपिंग से सबको किया हैरान – वीडियो वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए IPL 2025 मुकाबले में एमएस धोनी का जादू एक बार फिर देखने को मिला. पूर्व भारतीय कप्तान ने शानदार स्टंपिंग कर सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेज दिया. धोनी की फुर्ती से हर कोई हैरान रह गया.

मुंबई की पारी के 11वें ओवर में नूर अहमद की एक फ्लाइटेड गेंद पर सूर्यकुमार यादव चकमा खा गए. इससे पहले कि वह अपना बैट स्विंग पूरा कर पाते, धोनी ने बिजली की तेजी से स्टंपिंग कर दी. यह नजारा देखकर फैंस और क्रिकेट दिग्गज एक बार फिर धोनी की विकेटकीपिंग स्किल्स के कायल हो गए.

नूर अहमद और खलील अहमद का जलवा

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस को 155/9 के स्कोर पर रोक दिया. नूर अहमद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, वहीं खलील अहमद ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन कर शुरुआती झटके दिए.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. खलील अहमद की एक गेंद को फ्लिक करने के प्रयास में वह शिवम दुबे को कैच दे बैठे.

इसके बाद रयान रिकेलटन और विल जैक्स ने कुछ आक्रामक शॉट्स खेले, लेकिन खलील ने रिकेलटन (13) का स्टंप उड़ा दिया. कुछ देर बाद अश्विन ने विल जैक्स (11) को पवेलियन भेजा और मुंबई का स्कोर 36/3 हो गया.

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की. मुंबई ने 10 ओवर तक 82/3 का स्कोर बना लिया था, लेकिन इसके बाद नूर अहमद का जादू चल गया.

नूर अहमद की फिरकी में फंसी मुंबई

नूर अहमद ने अपने करिश्माई स्पिन से मुंबई को झकझोर दिया. उन्होंने पहले सूर्यकुमार यादव (29), फिर रॉबिन मिन्ज़ (3) और उसके बाद तिलक वर्मा (31) को आउट कर दिया. 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 96/6 हो गया था.

मुंबई ने 14वें ओवर में 100 रन पूरे किए, लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. नूर अहमद ने नमन धीर (17) को भी चलता किया और अपने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके.

इसके बाद नाथन एलिस ने मिचेल सेंटनर (11) को एलबीडब्ल्यू कर दिया, जिससे मुंबई का स्कोर 128/8 हो गया. खलील अहमद ने ट्रेंट बोल्ट (1) को भी आउट कर दिया, लेकिन दीपक चाहर (28*) ने 15 गेंदों पर तेज़ी से रन बनाकर मुंबई को 155 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

CSK के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

नूर अहमद (4/18) और खलील अहमद (3/29) CSK के सबसे सफल गेंदबाज रहे. इसके अलावा नाथन एलिस और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया. इस मुकाबले में धोनी की स्टंपिंग और नूर अहमद की फिरकी ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago