महाराष्ट्र में सोलापुर से मुंबई आने वाली सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में हुई करोड़ों की चोरी ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है. ट्रेन के एसी कोच A-1 में यात्रा कर रहे मुंबई निवासी अभयकुमार जैन का लॉक्ड ट्रॉली बैग रातों-रात गायब हो गया. इस बैग में लगभग 5 किलो सोने के कीमती आभूषण थे, जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह घटना 6 और 7 दिसंबर की मध्यरात्रि के बीच सोलापुर से कल्याण के बीच हुई.
अभयकुमार जैन अपनी बेटी के साथ बर्थ नंबर 49 और 51 पर यात्रा कर रहे थे. उनके पास दो ट्रॉली बैग थे, जिनमें से एक ब्लू- ब्लैक अमेरिकन टूरिस्टर बैग में भारी मात्रा में सोने के आभूषण सुरक्षित रखे गए थे. उन्होंने बैग को लॉक करके बर्थ के नीचे रखा था. लेकिन 7 दिसंबर की सुबह जैसे ही ट्रेन कल्याण के पास पहुंची, उन्होंने देखा कि सोने वाला बैग गायब है.
उन्होंने तुरंत टीटीई विक्रम मीणा को इसकी जानकारी दी और रेल मदद सेवा से संपर्क किया. लोकेशन कल्याण के करीब होने के कारण उन्हें सीधे कल्याण जीआरपी के पास भेजा गया. पुलिस ने तुरंत चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कोच, प्लेटफॉर्म और स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. वहीं, बीच के स्टेशनों पर यात्रियों की जांच और पूछताछ भी की गई है.
प्राथमिक जांच में पुलिस को शक है कि यह चोरी किसी सामान्य यात्री द्वारा नहीं की गई, बल्कि यह एक पहले से प्लान की हुई संगठित वारदात है. पुलिस का मानना है कि आरोपी ट्रेन में पहले से सवार हो सकते हैं या किसी स्टेशन पर अवसर पाकर बैग को उड़ा ले गए.
चोरी हुए आभूषणों की सूची काफी लंबी है जिसमें सोने की चैन, मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठियां, कटोरियां, नेकलेस, ‘याली’ डिजाइन ज्वेलरी, काले मोतियों वाला मंगलसूत्र और कई अन्य भारी गहने शामिल हैं. इसके अलावा अमेरिकी टूरिस्टर बैग और एक ब्राउन ECHOLAC ब्रिफकेस भी चोरी हो गया. जीआरपी ने कहा है कि जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी और जांच तेजी से जारी है.
ये भी पढ़ें: गोवा अग्निकांड मामले में दिल्ली से पकड़ा गया आरोपी अजय गुप्ता, कोर्ट में पेशी की तैयारी
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…