लीगल

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले के आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को नही मिली अंतरिम राहत, रोहिणी कोर्ट कल अग्रिम जमानत याचिका पर करेगा सुनवाई

रोहिणी कोर्ट ने गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले के आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने दोनों की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 11 दिसंबर को सुनवाई करेगा.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने तनवीर अहमद मीर ने कहा कि उन पर आपराधिक दायित्व नहीं डाला जा सकता, क्योंकि घटना के समय दोनों मौजूद नही थे. उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित फर्म साझेदारों और मैनेजर द्वारा संचालित होती है और लूथरा भाइयों के तीन पार्टनर है. वे कई बिजनेस इकाइयां चलाते है, लेकिन किसी भी फर्म का दिन प्रतिदिन संचालन वे खुद नही देखते. उन्होंने दलील दी यदि यह घटना भुवनेश्वर, गोवा या किसी अन्य स्थान पर होती है, तो आपराधिक जिम्मेदारी को उन पर “स्टेच” नहीं किया जा सकता. दायित्व वही तय होगा जहां संचालन किया जा रहा है.

गिरफ्तारी के बाद अजय गुप्ता का दावा

वही इस मामले में गिरफ्तार अजय गुप्ता को साकेत कोर्ट में पेश किया गया. अजय गुप्ता को लाजपत नगर से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह इस मामले में सह आरोपी है. अजय गुप्ता के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था. वही गिरफ्तारी के बाद गुप्ता ने अपने बयान में कहा है कि वह एक साझेदार है. उसे कुछ नही पता है. जबकि इस मामले के मुख्य अभियुक्त सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा पर थाईलैंड भागने का आरोप है और उनके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है.

गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 7 दिसंबर को हुए भीषण आग हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी. गोवा पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर, कर्मचारी भारत कोहली और अजय गुप्ता शामिल है.

परिसर में रखे पटाखों से लगी आग

इस मामले में गिरफ्तार अजय गुप्ता नार्थ दिल्ली के जाने माने बिल्डर अमित गुप्ता का भाई हैं. अमित गुप्ता की अगस्त 2022 में बुराड़ी में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में लगी भीषण आग का कारण शुरू में सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया, लेकिन जांच में पता चला है कि यह परिसर में रखे पटाखों से भड़की थी.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित IAS रानू साहू सहित अन्य को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago