Minta Devi: बिहार में हो रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर बिहार से लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है. आज एक बार फिर संसद में संसद सदस्यों ने SIR के खिलाफ सांकेतिक विरोध जताया. इस दौरान प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के सांसद मिंटा देवी नाम का टीशर्ट पहने दिखाई दिये. इस टीशर्ट के पीछे ‘124’ लिखा है. आखिर सदन में विपक्षी सांसद मिंटा देवी नाम का टीशर्ट पहनकर क्यों घूम रहे हैं. आखिर 124 नंबर के पीछे का क्या राज है? आइये बताते हैं.
इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी करने और कराने का आरोप लगाकर संसद से लेकर सड़क तक विरोध कर रहे हैं. उनका आरोप है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के तहत जो नए नाम जोड़े जा रहे हैं वो नाम ही फर्जी हैं.
इन्हीं कथित फर्जी वोटर लिस्टों में से एक नाम है मिंटा देवी का. जिस मिंटा देवी की तस्वीर लगी टीशर्ट पहनकर प्रियंका गांधी से लेकर बाकी विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं. वोटर लिस्ट में उनकी उम्र 124 साल दर्ज है. इसी लिए विपक्ष के नेता मिंटा देवी की तस्वीर और उसके पीछे 124 लिखी हुई टीशर्ट पहनकर घूम रहे हैं.
इससे पहले विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में हो रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और कथित तौर पर वोट चोरी के खिलाफ संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला. हालांकि इस मार्च को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया और विपक्षी नेताओं व सांसदों को हिरासत में ले ली.
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत चुनाव आयोग, मतदाता सूची को अपडेट करता है. इसमें जिन मतदाताओं का निधन हो गया होता है उनके नाम हटा दिये जाते हैं और जो बच्चे 18 साल के हो जाते हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाता है.
– भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…