देश

‘मुझे शादी कराओ, वरना कूद जाऊंगा…’ प्यार में पागल युवक का मोबाइल टावर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, गांव में मचा हड़कंप

रिपोर्ट- आनंद बिहारी सिंह


सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव में गुरुवार को उस वक्त माहौल पूरी तरह बदल गया, जब एक युवक अपनी शादी की मांग को लेकर अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. दोपहर की तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच हुई इस घटना ने पूरे गांव को सकते में डाल दिया था. कुछ ही देर में वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हर कोई यही समझने की कोशिश करता रहा कि आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया है?

क्या है पूरा मामला?

यह घटना सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव की है. गुरुवार को गांव के लोग उस समय सन्न रह गए जब उन्होंने एक युवक को मोबाइल टावर की ऊंचाइयों पर देखा. टावर पर चढ़े इस हाई-वोल्टेज ड्रामेबाज की पहचान मनियारी गांव के रहने वाले रामजी महतो के बेटे जनार्दन कुमार के रूप में हुई है.

दरअसल, यह पूरा मामला एकतरफा या दोतरफा इश्क का है. जनार्दन किसी लड़की के प्यार में पूरी तरह पागल है और उससे तुरंत शादी करना चाहता है. लेकिन उसके घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं. परिजनों से नाराज होकर जनार्दन ने अपनी मांग मनवाने के लिए यह खतरनाक रास्ता चुन लिया और सीधे टावर पर चढ़ गया.

नीचे कूदने की धमकी

टावर पर चढ़ने के बाद जनार्दन सिर्फ वहीं बैठा नहीं रहा, बल्कि उसने ऊपर से चिल्लाते हुए नीचे कूदकर जान देने की धमकी भी दी. गांव में अफरा-तफरी का माहौल बनते ही तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुनौरा थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन की टीम भी वहां तैनात हो गई.

नीचे खड़े ग्रामीण और पुलिसकर्मी लगातार लाउडस्पीकर और हाथ के इशारों से जनार्दन को समझाने की कोशिश करते रहे. कोई उसे प्यार का वास्ता दे रहा था, तो कोई शादी कराने का भरोसा दिला रहा था. लेकिन आशिकी के भूत और गुस्से में चूर युवक नीचे आने को तैयार नहीं दिख रहा था.

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बेहद सुझ बुझ के साथ काम कर रहे हैं ताकि हड़बड़ाहट में युवक कोई गलत कदम ना उठा ले.

यह भी पढ़ें: ISI को सीक्रेट्स देने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

12 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

15 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

30 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

30 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

31 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

45 minutes ago