SOLDIERATHON 2026: दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में रविवार (2 अगस्त) को SOLDIERATHON 2026 का आगाज देशभक्ति के जोश और वीर जवानों के सम्मान के साथ हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया. इसके साथ ही हजारों धावकों ने शहीदों, घायल पूर्व सैनिकों और भारतीय सेना के जांबाज जवानों के सम्मान में कदम बढ़ाए. भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने राष्ट्रपति मुर्मू को विशेष धन्यवाद दिया.
यह आयोजन केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि देश के वीरों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का जीवंत उत्सव बन गया, जिसमें हर कदम भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को समर्पित दिखाई दिया.
कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया. जैसे ही मैराथन को हरी झंडी दिखाई गई, प्रतिभागियों का जोश देखते ही बनता था. तिरंगा हाथों में लिए धावक पूरे जोश के साथ दौड़ पड़े, जबकि ढोल-नगाड़ों की थाप पर मौजूद लोग भी वीर जवानों के सम्मान में उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए. पूरे आयोजन में देशभक्ति का ऐसा माहौल देखने को मिला, जिसने इसे एक यादगार उत्सव का रूप दे दिया.
‘रन फॉर सोल्जर्स’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और सेना के साहस, समर्पण व बलिदान को नमन करना है. इस राष्ट्रीय आयोजन में प्रतिष्ठित न्यूज नेटवर्क भारत एक्सप्रेस आधिकारिक मीडिया स्पॉन्सर के रूप में जुड़ा है. मैराथन को लेकर प्रतिभागियों और नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक (CMD) और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय शुरुआत से ही सोल्जरथॉन अभियान का हिस्सा रहे हैं. दिल्ली, मुंबई-कारगिल और छत्तीसगढ़ (नया रायपुर) समेत कई शहरों में आयोजित इस मैराथन में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई है.
पिछले आयोजनों के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए उपेन्द्र राय ने कहा था कि भारतीय सैनिक कठिन से कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं. उनके सम्मान में आयोजित सोल्जरथॉन केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि वीर जवानों के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है. उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान से जुड़ना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है.
‘फिटिस्तान- एक फिट भारत’ की पहल पर आयोजित होने वाला सोल्जरथॉन हर साल युवाओं, सेना के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, खिलाड़ियों और समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों को एक साथ लाता है. इस आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल वी.के. सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां भी समय-समय पर शामिल होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाती रही हैं.
इस बार आयोजित मैराथन में 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन), 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर (फन रन) की दौड़ रखी गई है, जिसमें हजारों धावक ने हिस्सा लिया. आयोजन से मिलने वाली सहायता राशि का बड़ा हिस्सा भारतीय सेना के घायल जवानों के इलाज, पुनर्वास और कल्याण कार्यों पर खर्च किया जाएगा. इस अवसर पर राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति के जोश और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठी.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…