देश

नए साल में खलल की कोशिश! राजधानी एक्सप्रेस पर ‘हमला’, बाल-बाल बचे यात्री; गुनाहगार कौन?

Rajdhani Express Incident: अंजनी कुमार कश्यप/भागलपुर: बिहार के कटिहार-बरौनी रेलखंड पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. बुधवार को नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12424 डाउन) पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. यह घटना नवगछिया आरपीएफ थाना क्षेत्र में तब घटी जब ट्रेन पूरी रफ्तार में थी. गनीमत यह रही कि पत्थर शीशे को तोड़ते हुए अंदर तो आए, लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं लगी.

पथराव इतना तेज था कि ट्रेन के वीआईपी कोच (H-1) का डबल लेयर शीशा टूट गया. घटना के वक्त बर्थ पर यात्री मौजूद थे, जो बाल-बाल बचे. इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है. आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके.

राजधानी के H-1 कोच को बनाया निशाना (Stone Pelting Rajdhani Express)

घटना बुधवार दोपहर करीब 12:18 बजे की है. राजधानी एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन से खुलने के बाद जैसे ही कटरीया स्टेशन और आसपास के इलाके से गुजर रही थी, तभी अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. पत्थरों की चपेट में ट्रेन का एच-1 कोच (First AC) आ गया. पत्थर लगने से कोच के केबिन-डी की बर्थ संख्या 11 और 12 की खिड़की का बाहरी शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

यात्री ने दी सूचना, एस्कॉर्ट पार्टी ने की जांच

उस वक्त बर्थ पर यात्री नवीन चतुर्वेदी सफर कर रहे थे. अचानक शीशा टूटने से वे घबरा गए और उन्होंने तुरंत कोच अटेंडेंट को इसकी सूचना दी. खबर मिलते ही ट्रेन में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी के हेड कांस्टेबल कलाम अंसारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने टूटे हुए शीशे की जांच की और नवगछिया आरपीएफ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.

RPF का एक्शन और जागरूकता अभियान

मामले (Stone pelting on Rajdhani Express) की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मुन्ना कुमार पासी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मदरौनी ढाला, कुमादपुर और कटरीया जैसे इलाकों में स्थानीय लोगों से पूछताछ की. आरपीएफ प्रभारी ने बताया, “हमने आसपास के गांवों में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है. लोगों को बताया जा रहा है कि ट्रेन पर पत्थर फेंकना एक दंडनीय अपराध है और इससे यात्रियों की जान जा सकती है. पथराव करने वालों की पहचान करने के लिए मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: आज से बदल गए 14 बड़े नियम! WhatsApp से लेकर बैंक तक; हर आदमी का जीवन होगा प्रभावित

फिलहाल, आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है. हालांकि, राजधानी एक्सप्रेस जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली ट्रेन पर पथराव की यह घटना रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रैक के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखें तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago