देश

‘आबादी के नाम पर डर फैलाना बंद करें’, संगीत सोम की टिप्पणी पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भाजपा नेता संगीत सोम के बयान पर सख्त ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि अगर संगीत सोम को आबादी बढ़ने की चिंता है तो केंद्र और राज्य में उनकी सरकार है, वह जनसंख्या नीति लेकर आएं.

जनसंख्या नीति लाएं और आबादी को कंट्रोल करें

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “संगीत सोम कह रहे हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिले पाकिस्तान बन जाएंगे. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आपको आबादी की इतनी चिंता क्यों है? अगर चिंता है तो हुकूमत आपकी है, जनसंख्या नीति लाएं और उससे आबादी को कंट्रोल करें, लेकिन मुसलमानों की बढ़ती हुई आबादी को दिखाकर हिंदुओं को डरा कर राजनीति न करें.”

उन्होंने आगे कहा, “लोगों को डराना-धमकाना और वोट बैंक की राजनीति करना बंद करें. औलाद होना या न होना, यह अल्लाह की नियामतों (आशीर्वाद) में से एक है. सोचिए उन मां-बाप के बारे में जिनके यहां कोई औलाद नहीं है. औलाद अल्लाह की बहुत बड़ी नेमत है, इसका मजाक न उड़ाएं.”

आज का मुसलमान जागरुक और समझदार

मौलाना शहाबुद्दीन ने 1947 के विभाजन का हवाला देते हुए कहा, “1947 में जो गलती मुस्लिम नेताओं और अवाम ने की थी, वह अब दोबारा मुसलमान नहीं करेगा. आज का मुसलमान जागरुक और समझदार है. इसलिए दावे से कह रहा हूं कि भारत में से अब न कोई पाकिस्तान बन सकता है और न कोई बांग्लादेश बन सकता है.”

इस दौरान, मौलाना शहाबुद्दीन ने मुरादाबाद में ‘बैंड बाजा’ विवाद को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतें आईं कि मुस्लिम हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर लगाकर बैंड-बाजा पार्टी का संचालन करते हैं. शहाबुद्दीन ने अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसे मुसलमान दूसरे कारोबार करें, वे ऐसा कोई काम न करें जो नाजायज हो और जिससे दूसरों की आस्था को ठेस पहुंचती है.

ये भी पढ़ें:  दुनिया मानती है भारतीय ज्योतिष का लोहा, जिसके आगे कम्प्यूटर भी फेल – डा दिनेश शर्मा

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

1 hour ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

3 hours ago