देश

सुपौल में बड़ा हादसा: सुपौल में क्षमता से ज्यादा लोगों से भरी नाव पलटी, मूंग तोड़ने जा रहे दर्जनों ग्रामीण डूबे, रेस्क्यू जारी

राजेश चौधरी/ सुपौल


Baneniya Ghat Boat Accident: बिहार के सुपौल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां कोसी नदी में दर्जनों ग्रामीणों से भरी एक नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई. इस हादसे में कई लोगों के नदी की तेज धार में लापता होने की आशंका है (boat capsized in Kosi River).

सुपौल के भपटियाही में कोसी नदी के बनेनिया घाट पर क्षमता से अधिक लोगों से भरी नाव पलटने से कई ग्रामीण लापता हो गए हैं. ये सभी लोग नदी पार मूंग तोड़ने जा रहे थे. ग्रामीणों ने 4-5 लोगों को सुरक्षित बचाकर अस्पताल पहुंचाया है. मौके पर अंचल प्रशासन और पुलिस की देखरेख में लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

नाव असंतुलित होकर पलटी

बिहार के सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में मंगलवार को कोसी नदी में एक बड़ा नाव हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, बनेनिया घाट से दर्जनों ग्रामीण एक नाव पर सवार होकर नदी पार स्थित पलार क्षेत्र में मूंग तोड़ने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान नदी के बीच मजधार में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर देखते ही देखते कई लोग नदी के तेज बहाव में बह गए.

इलाज के लिए में अस्पताल भर्ती (Bihar boat accident)

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षित बचाई गई महिलाओं ने बताया कि नाव पर उसकी क्षमता से कहीं अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण बीच नदी में पहुंचते ही नाव का संतुलन बिगड़ गया. हादसा होते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में डूब रहे चार से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायगढ़ में भर्ती कराया गया है.

प्रशासन लोगों की तलाश में जुटी (Supaul rescue operation)

हादसे की सूचना मिलते ही सरायगढ़-भपटियाही अंचल प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. अंचलाधिकारी (सीओ) और भपटियाही थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में स्थानीय गोताखोरों की मदद से बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

नाव पर कुल कितने लोग सवार थे, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन कई लोगों के अब भी लापता होने की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: ‘हमें अलग व्यवस्था दो..’, TMC को निगलने चले बागी, संकट में अभिषेक बनर्जी; कोलकाता से दिल्ली तक क्या चल रहा है?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

28 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

41 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

1 hour ago